T20 World Cup : भारत के लिए चिंताजनक खबर, पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेगा ये धमाकेदार बल्लेबाज!

punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 07:19 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप के बहुचर्चित मुकाबले से पहले भारत के लिए एक चिंताजनक खबर है। हाल ही में अस्पताल से डिस्चार्ज हुए धमाकेदार ओपनर बल्लेबाज पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से बाहर हो सकते हैं। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले इस पर अपडेट दिया है। सूर्यकुमार ने कहा कि अभिषेक अभी एक-दो मैच से बाहर रहेगा। 

सूर्यकुमार यादव ने कहा, हम पहले बैटिंग करना चाह रहे थे। इससे बहुत खुश हूं। जब तक हम टॉस हार रहे हैं और गेम जीत रहे हैं, हमें कोई दिक्कत नहीं है। यह एक बड़ा टूर्नामेंट है और यह ओस एक बड़ा फैक्टर होने वाली है, लेकिन जब आप पहले बैटिंग करते हैं और डिफेंड करते हैं, तो मुझे लगता है कि इससे आपको बहुत कॉन्फिडेंस मिलता है। यह बहुत अच्छा विकेट है। उम्मीद है, बैट्समैन मैदान पर जाकर एन्जॉय करेंगे। अभिषेक अभी भी ठीक नहीं है, वह एक-दो गेम मिस करेगा। संजू आया है, वैसा ही बैट्समैन, एक्सप्लोसिव। सिराज की जगह बुमराह आया है। 

अभिषेक शर्मा का टी20 इंटरनेशल में रिकॉर्ड 

कुल मैच - 39
इनिंग्स - 38
रन - 1297 
हाइएस्ट - 135
औसत - 36.03
स्ट्राइक रेट - 194.46
नॉट आउट - 2 बार 
चौके - 123
छक्के - 88
अर्धशतक - 8 
शतक - 2 

टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम 

संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News