IND vs SA T20I: अभिषेक शर्मा कैसे करें नई गेंद का सामना, इरफान पठान ने बताया गुरुमंत्र
punjabkesari.in Tuesday, Dec 09, 2025 - 11:23 AM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क: पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने भारत के ओपनर अभिषेक शर्मा के बारे में बड़ा बयान दिया है। पठान का कहना है कि दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज़ी और नई गेंद की रणनीति अभिषेक के लिए चुनौतीपूर्ण होगी। 28 T20Is में 1012 रन बनाने वाले शर्मा ने हाल ही में एशिया कप 2025 में 314 रन ठोककर सभी का ध्यान खींचा। पठान ने उम्मीद जताई कि ये मुकाबले अभिषेक को और मजबूत बनाएंगे।
इरफान पठान की चेतावनी
इरफान पठान ने यूट्यूब चैनल पर कहा, "अभिषेक के बल्लेबाज़ी के फ़्लो और स्ट्राइक रेट को देखें—लगभग 190-200 के स्ट्राइक रेट और औसत 40 के करीब है। दक्षिण अफ्रीका शायद पहली या दूसरी गेंद पर शॉर्ट बॉल या ऑफ़ स्टंप के बाहर गेंदबाज़ी कर सकता है। अब देखना होगा अभिषेक शर्मा इसका कैसे सामना करते हैं।" पठान ने आगे जोड़ा कि यह नई चुनौती अभिषेक के लिए सीखने का मौका है और इससे उनकी खेल क्षमता और स्थिरता और बढ़ेगी।
अभिषेक शर्मा की T20I फॉर्म
अभिषेक शर्मा ने 28 T20I मैचों में 1012 रन बनाए हैं। इसमें उनके दो शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं। उनका उच्चतम स्कोर 135 रन रहा है। एशिया कप 2025 में अभिषेक ने 7 मैचों में 314 रन बनाए और 200 के स्ट्राइक रेट के साथ प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट रहे।
पठान का सकारात्मक नजरिया
इरफान पठान का मानना है कि चाहे दक्षिण अफ्रीका नई रणनीति अपनाए या न अपनाए, अभिषेक शर्मा की बल्लेबाज़ी पहले से ही जबरदस्त है। पठान के अनुसार यह अनुभव अभिषेक को और परिपक्व और मैच विनर बनाएगा।

