एफआईएच हॉकी प्रो लीग में भारत का शानदार प्रदर्शन, फ्रांस को 5-0 से हराया

punjabkesari.in Wednesday, Feb 09, 2022 - 08:02 PM (IST)

पोटचेफस्ट्रूम (दक्षिण अफ्रीका) : टोक्यो ओलंपिक खेलों 2020 में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीत हासिल करने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मंगलवार को यहां फ्रांस पर 5-0 की बड़ी जीत के साथ एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2021-22 अभियान की शानदार शुरुआत की। मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने हरमनप्रीत सिंह (21), वरुण कुमार (24), शमशेर सिंह (28), मंदीप सिंह (32) और आकाशदीप सिंह (41) के शानदार गोलों की बदौलत 2022 की पहली जीत दर्ज की। भारत ने मैच में शुरुआत से ही अपनी पकड़ बनानी शुरू की।

India vs France, FIH Hockey Pro League, Hockey india, Hockey news in hindi, sports news, एफआईएच हॉकी प्रो लीग, भारत vs फ्रांस, टोक्यो ओलंपिक खेल 2020

रणनीति के तहत आक्रामक तरीके से खेलते हुए भारत ने फ्रांस के डिफेंस पर दबाव बनाया, हालांकि पहला क्वार्टर गोल रहित रहा। भारत दूसरे क्वार्टर में और ज्यादा आक्रामक दिखा, जिसका फायदा उसे 21वें मिनट में मिला, जब टीम के उप कप्तान एवं डिफेंडर हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। फिर 24वें मिनट में अन्य डिफेंडर वरुण कुमार ने भी पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला और बढ़त को 2-0 कर दिया। 

India vs France, FIH Hockey Pro League, Hockey india, Hockey news in hindi, sports news, एफआईएच हॉकी प्रो लीग, भारत vs फ्रांस, टोक्यो ओलंपिक खेल 2020

भारतीय टीम यहीं नहीं रुकी और दूसरे क्वार्टर की समाप्ति के ठीक पहले 28वें मिनट में एक शानदार फील्ड गोल दाग कर स्कोर 3-0 कर दिया। यह गोल युवा फॉरवर्ड शमशेर सिंह के नाम रहा। दूसरा क्वार्टर और हाफ टाइम इसी स्कोर पर समाप्त हुआ। तीसरे क्वाटर्र की शुरुआत भी इसी तरह से हुई, जिसमें ज्यादातर समय भारत ने फ्रांस के पाले में गेंद को कब्जे में रखा और उस पर दबाव बनाया। दूसरे हाफ की शुरुआत के दो मिनट बाद ही भारत को इसका फायदा मिली, जब अनुभवी फॉरवर्ड मंदीप सिंह ने 32वें मिनट में शानदार फील्ड गोल दाग कर स्कोर को 4-0 कर दिया और फ्रांस के मैच में वापसी करने की उम्मीद को लगभग खत्म कर दिया।

India vs France, FIH Hockey Pro League, Hockey india, Hockey news in hindi, sports news, एफआईएच हॉकी प्रो लीग, भारत vs फ्रांस, टोक्यो ओलंपिक खेल 2020

गोल की तलाश में बेताब फ्रांस ने भारत के अटैक को दूर रखने के लिए रणनीति बदली और तीसरे क्वाटर्र के बाद के चरण में भारत के मुकाबले ज्यादा देर गेंद पर कब्जा रखा, हालांकि सकर्ल के अंदर फ्रांस के कप्तान विक्टर चार्लेट की एक गलती ने आकाशदीप को अपने 200वें मैच में एक शानदार फील्ड गोल मारने का सुनहरा मौका दिया। 41वें मिनट में आए इस गोल के साथ भारत ने स्कोर को 5-0 कर दिया और मैच की समाप्ति तक यह सुनिश्चित किया कि फ्रांस कोई गोल न कर पाए। भारतीय टीम आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2021-22 का अपना दूसरा मैच खेलेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News