कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : मुरली श्रीशंकर और संजना से पदकों की उम्मीद, देखें भारत का 7वें दिन का शेड्यूल
punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2026 - 12:22 PM (IST)
ग्लास्गो : कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए एक रोमांचक दिन है। एथलेटिक्स में सात मेडल दांव पर होंगे जबकि छह बॉक्सर पदक से एक जीत दूर हैं। वहीं वेटलिफ्टिंग में संजना मेडल की संख्या बढ़ाने की कोशिश करेंगी। स्विमिंग में भी साजन प्रकाश और अन्य खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। सबकी नजरें लॉन्ग जम्पर मुरली श्रीशंकर पर होंगी जिन्होंने अपनी पहली ही कोशिश में फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के सातवें दिन के शेड्यूल पर डालें नजर :
एथलेटिक्स :
पुरुष गोला फेंक क्वालीफिकेशन : तेजिंदरपाल सिंह तूर (ग्रुप ए) और समरदीप सिंह गिल (ग्रुप बी) – दोपहर 3:35 बजे
पुरुष 200 मीटर हीट : अनीमेष कुजूर (हीट 4) – शाम 4:02 बजे
पुरुष लंबी कूद फाइनल : मुरली श्रीशंकर और लोकेश सत्यनाथन – रात 11:54 बजे
पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़ हीट : यशास पलाक्षा (हीट एक) और संतोष कुमार तमिलरासन (हीट दो) – रात 12:03 बजे (30 जुलाई)
महिला गोला फेंक फाइनल : मनप्रीत कौर – रात 12:31 बजे (30 जुलाई)
महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल : पारुल चौधरी – रात 2:05 बजे (30 जुलाई)
पैरा एथलेटिक्स :
पुरुष चक्का फेंक एफ 42-44/एएफ 61-64 फाइनल : देवेंद्र कुमार और सागर थयात – रात 12:55 बजे (30 जुलाई)
पुरुष 100 मीटर टी47 फाइनल : मोहम्मद बासिल मोर्सिंगनकाथ और दिलीप महादू गावित – रात 1:42 बजे (30 जुलाई)
मुक्केबाजी :
महिला 51 किग्रा क्वार्टर फाइनल : साक्षी चौधरी बनाम कैटलिन फ्रायर्स (उत्तरी आयरलैंड) – शाम 4:45 बजे
महिला 70 किग्रा क्वार्टर फाइनल : अरुंधति चौधरी बनाम मॉर्गन हेंडरसन (न्यूजीलैंड) – शाम 5:30 बजे
पुरुष 60 किग्रा क्वार्टर फाइनल : सचिन सिवाच बनाम ट्रेजर मोरेमी (बोत्सवाना) – शाम 6:15 बजे
पुरुष 80 किग्रा क्वार्टर फाइनल : अंकुश यादव बनाम जेड मिकॉक (सेशेल्स) – शाम 7:00 बजे
पुरुष 90+ किग्रा क्वार्टर फाइनल : नरेंद्र बरवाल बनाम माइकल सेको (समोआ) – शाम 7:30 बजे
महिला 57 किग्रा क्वार्टर फाइनल : जैस्मिन लांबोरिया बनाम एलिस ग्लिन (इंग्लैंड) – रात 11:00 बजे
लॉन बॉल्स :
पुरुष पेयर्स सेक्शनल मुकाबला : दिनेश कुमार और नवनीत सिंह बनाम नामीबिया – रात 8:55 बजे
महिला एकल सेक्शनल मुकाबला : नयनमोनी सैकिया बनाम कैरोलिन व्हाइटहेड (आइल ऑफ मैन) – रात 1:10 बजे (30 जुलाई)
तैराकी :
पुरुष 200 मीटर फ्रीस्टाइल हीट : साजन प्रकाश (हीट चार) और अनीश एस गौड़ा (हीट पांच) – दोपहर 3:12 बजे
पुरुष 200 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल : साजन प्रकाश और अनीश एस गौड़ा – रात 11:51 बजे (क्वालीफाई करने पर)
पुरुष 1500 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल : आर्यन नेहरा – रात 1:14 बजे (30 जुलाई)
पैरा तैराकी :
पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल एस7 हीट : सुयश नारायण जाधव और चैतन्य विश्वास कुलकर्णी – दोपहर 3:44 बजे
पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल एस 7 फाइनल : सुयश नारायण जाधव और चैतन्य विश्वास कुलकर्णी – रात 12:46 बजे (30 जुलाई) (क्वालीफाई करने पर)
वेटलिफ्टिंग :
महिला 77 किग्रा फाइनल : संजना – दोपहर 2:00 बजे (पदक मुकाबला)

