बिली जीन किंग कप में भारत की इंडोनेशिया पर 2-1 से जीत

punjabkesari.in Friday, Apr 15, 2022 - 10:56 PM (IST)

अंताल्या : भारतीय महिला टेनिस टीम ने लगातार दो हार झेलने के बाद इंडोनेशिया को 2-1 से हराकर बिली जीन किंग कप एशिया/ओशिनिया ग्रुप एक में पहली जीत दर्ज की है। भारतीय टेनिस खिलाड़ी रुतुजा भोसले ने गुरुवार को पहले एकल मैच में 1-0 की शुरुआती बढ़त बनाई और फिर इंडोनेशिया की बीट्राइस गुमुल्या को सीधे सेटों में 6-4, 6-1 से हरा दिया। 

दूसरे मैच में भारत की शीर्ष रैंकिंग महिला एकल खिलाड़ी अंकिता रैना ने एल्डिला सुतजियादी पर 6-1, 6-2 से जीत दर्ज की और भारत को इंडोनेशिया पर 2-0 की अजेय बढ़त दिलाई। फिर आखिरी युगल मुकाबले में रिया भाटिया और सौम्या बाविसेट्टी की भारतीय जोड़ी को जेसी रोम्पीज और एल्डिला सुतजियादी से तीन सेटों के संघर्ष में 6-4, 7(9)-6(7), 2-6 से हार का सामना करना पड़ा।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भारत को अपने पहले दो मुकाबलों में चीन और जापान के हाथों 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था। इंडोनेशिया पर जीत के साथ भारत 3 मैचों में एक जीत के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। जापान और चीन अपने तीनों मुकाबलों में जीत के साथ शीर्ष पर हैं। इंडोनेशिया और न्यूजीलैंड क्रमश: पांचवें और छठे स्थान पर हैं, जिनके पास तीन टाय में कोई जीत नहीं है। ग्रुप एक की शीर्ष 2 टीमें प्ले-ऑफ में जाएंगी और नीचे की 2 टीमों को एशिया-ओशिनिया ग्रुप दो में भेजा जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News