भारत की बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल हुई BJP में शामिल

punjabkesari.in Wednesday, Jan 29, 2020 - 12:46 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए अपनी कड़ी मेहनत से उन्हें प्रेरित किया है। भाजपा मुख्यालय पर एक समारोह में पार्टी में शामिल होने वाली नेहवाल ने कहा कि भाजपा देश के लिए काफी काम कर रही है और वह सदस्य के तौर पर अपनी भूमिका निभाएगी।

दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी साइना ओलंपिक कांस्य समेत कई अंतरराष्ट्रीय खिताब जीत चुकी है। उनकी बड़ी बहन चंद्रांशु नेहवाल ने भी उनके साथ भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा महासचिव अरूण सिंह ने पत्रकारों से कहा कि साइना ने कई खिताब जीतकर देश का नाम रोशन किया है। साइना ने बाद में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की। आपको बता दें कि साइना ने साल 14 दिसंबर 2018 में परुपल्ली कश्यप से शादी की है, परुपल्ली कश्यप भी एक अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। और पुलेला बैडमिंटन अकादमी से सम्बन्ध रखते हैं। वे दोनों लंबे समय से दोस्त थे, और एक – दूसरे को पसंद भी करते थे. इसके चलते उन्होंने शादी करने का फैसला लिया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

neel

Recommended News

Related News