विश्व महिला टीम शतरंज चैंपियनशिप – भारत बना उपविजेता , पहली बार रजत पदक
punjabkesari.in Sunday, Oct 03, 2021 - 02:40 PM (IST)
सिट्जस , स्पेन ( निकलेश जैन ) भारतीय महिला टीम शतरंज टीम नें विश्व महिला शतरंज टीम शतरंज चैंपियनशिप मे अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया है । फाइनल मुक़ाबले रूस को जोरदार टक्कर दी पर विश्व की सबसे मजबूत्त टीम से मुक़ाबला हारकर भारत उपविजेता रहा । रूस नें विश्व टीम महिला शतरंज के इतिहास मे अपना दूसरा स्वर्ण पदक हासिल किया । वैसे जहां रूस पूरे टूर्नामेंट मे अपराजित रहा तो भारत सिर्फ रूस से ही मुक़ाबले हारा ।
फाइनल मुक़ाबले मे भी बेस्ट ऑफ टू मैच के दो राउंड हुए पहले राउंड में भारतीय महिला टीम का नेत्तृत्व करते हुए हरिका द्रोणावल्ली नें कमाल का खेल दिखाते हुए विश्व नंबर 2 आलेक्सान्द्रा गोरयाचकिना को पराजित करते हुए भारत को जीत की उम्मीद बंधा दी पर उसके बाद अलेक्ज़ेंड्रा कोस्टेनियुक नें युवा वैशाली आर को ,तो लागनों काटेरयना नें भक्ति कुलकर्णी को मात देते हुए रूस को 2-1 से आगे कर दिया , चौंथे बोर्ड पर मेरी गोम्स के खिलाफ अलिना काशलिन्सक्या नें मैच ड्रॉ खेलते हुए रूस को 2.5-1.5 से जीत दिला दी ।
दूसरे राउंड में भारत के सामने जीतने के अलावा कोई रास्ता नहीं था और ऐसे में सभी खिलाड़ियों नें खतरा उठाते हुए ज़ोर लगाया पर हरिका का गोरयाचकिना से तो वैशाली का कोस्टेनियुक से मैच ड्रॉ हो गया तो तानिया सचदेव लागनों काटेरयना से और मेरी गोम्स पोलिना शुवालोवा से हार गयी और रूस 3-1 से यह मुक़ाबला जीतकर विजेता बन गया ।
पहले बोर्ड पर पूरे टूर्नामेंट में अविजित रहने वाली हरिका द्रोणावल्ली को व्यक्तिगत स्वर्ण पदक
तो मेरी गोम्सको चौंथे बोर्ड पर शानदार खेल के लिए कांस्य पदक मिला । टीम के कोच भारत के पूर्व दिग्गज खियालड़ी ग्रांड मास्टर अभिजीत कुंटे थे ।
Board Pairings
Round 1 on 2021/10/02 at 14.00 |
Bo. |
1 |
CFR Team |
Rtg |
- |
2 |
India |
Rtg |
2½:1½ |
1.1 |
GM |
|
2520 |
- |
GM |
|
2450 |
0 - 1 |
1.2 |
GM |
|
2517 |
- |
WGM |
|
2149 |
1 - 0 |
1.3 |
GM |
|
2521 |
- |
IM |
|
2325 |
1 - 0 |
1.4 |
IM |
|
2367 |
- |
WGM |
|
2305 |
½ - ½ |
Round 2 on 2021/10/02 at 17.00 |
Bo. |
2 |
India |
Rtg |
- |
1 |
CFR Team |
Rtg |
1 : 3 |
1.1 |
GM |
|
2450 |
- |
GM |
|
2520 |
½ - ½ |
1.2 |
WGM |
|
2149 |
- |
GM |
|
2517 |
½ - ½ |
1.3 |
IM |
|
2339 |
- |
GM |
|
2521 |
0 - 1 |
1.4 |
WGM |
|
2305 |
- |
IM |
|
2383 |
0 - 1 |
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niklesh Jain