ये हैं घरेलू क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

punjabkesari.in Wednesday, Dec 24, 2025 - 05:09 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: विजय हजारे ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप मुकाबलों में भारतीय घरेलू क्रिकेट ने एक बार फिर इतिहास रच दिया। अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेले गए मुकाबलों में बल्लेबाज़ों ने तूफानी अंदाज़ में शतक जड़ते हुए लिस्ट-ए क्रिकेट की परिभाषा ही बदल दी। इन पारियों ने साबित कर दिया कि घरेलू क्रिकेट अब तेज रफ्तार बल्लेबाज़ी का नया गढ़ बन चुका है।

लिस्ट-ए क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाज़ों के सबसे तेज शतक

साकिबुल गनी – 32 गेंद | बिहार vs अरुणाचल प्रदेश | 24 दिसंबर 2025
ईशान किशन – 33 गेंद | झारखंड vs कर्नाटक | 24 दिसंबर 2025
अनमोलप्रीत सिंह – 35 गेंद | पंजाब vs अरुणाचल प्रदेश | 21 दिसंबर 2024
वैभव सूर्यवंशी – 36 गेंद | बिहार vs अरुणाचल प्रदेश | 24 दिसंबर 2025

पहले नंबर पर साकिबुल गनी का ऐतिहासिक शतक

बिहार के कप्तान साकिबुल गनी ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो पहले किसी भारतीय बल्लेबाज ने नहीं किया था। उन्होंने सिर्फ 32 गेंदों में शतक पूरा कर नया रिकॉर्ड बना दिया और सीधे रिकॉर्ड बुक में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

इशान किशन की विस्फोटक एंट्री

साकिबुल गनी के बाद झारखंड के स्टार बल्लेबाज इशान किशन ने भी अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी से सबका ध्यान खींचा। कर्नाटक के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने महज 33 गेंदों में शतक पूरा कर घरेलू क्रिकेट के सबसे तेज शतक लगाने वालों की सूची में खुद को दूसरे नंबर पर दर्ज करा लिया।

अन्मोलप्रीत सिंह का 2024 वाला धमाका

साल 2024 में पंजाब के अन्मोलप्रीत सिंह ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाज़ी की थी। उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में शतक जड़कर दिखा दिया कि घरेलू क्रिकेट में आक्रामक बल्लेबाज़ों की कोई कमी नहीं है।

वैभव सूर्यवंशी ने भी रचा इतिहास

युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने भी अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए तेज़तर्रार बल्लेबाज़ी का शानदार नमूना पेश किया। उन्होंने 37 गेंदों में शतक पूरा कर इस एलीट लिस्ट में अपनी जगह बनाई और भविष्य के लिए बड़े संकेत दिए।

घरेलू क्रिकेट का बदलता ट्रेंड

इन सभी रिकॉर्डतोड़ पारियों ने साफ कर दिया है कि भारतीय घरेलू क्रिकेट अब सिर्फ तकनीक नहीं, बल्कि आक्रामक सोच और तेज स्ट्राइक रेट का खेल बन चुका है। आने वाले समय में यही बल्लेबाज़ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी भारत के लिए बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News