भारतीय मुक्केबाज Ashish Kulheria की निगाहें एशियाई खेलों पर, बहा रहे पसीना

punjabkesari.in Wednesday, Mar 08, 2023 - 11:45 PM (IST)

स्पोट्र्स डेस्क : भारतीय मुक्केबाज आशीष कुल्हेरिया की निगाहें चीन में होने वाले एशियाई खेल 2023 पर टिकी हुई है। पहले यह खेल 10 से 25 सितंबर 2022 तक होने थे, लेकिन कोविड के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। अब यह 23 सितंबर से 8 अक्टूबर 2023 तक आयोजित होंगे। आशीष खेलों में अपनी परफार्मेंस बढ़ाने के लिए अपने आहार, प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

हरियाणा में सुखबीर सिंह और संतोष देवी के घर जन्मे आशीष कम उम्र से ही ऊर्जावान थे। यह देखकर उनके परिवार वालों ने उन्हें खेलों की ओर अग्रसर किया। आशीष खुद बोलते हैं कि उनका करियर आगे बढ़ाने में परिवार का बढ़ा योगदान रहा। उनके समर्थन के चलते मैं आगे बढ़ता चला गया। अब मैं अंतरराष्ट्रीय स्तर देश और अपने मां-बाप का नाम चमकाना चाहता हूं। 

Ashish Kulheria,  Asian Games 2023, BOXING, boxer Ashish Kulheria


देशी स्तर
- राष्ट्रीय स्तर पर पांच बार के स्वर्ण पदक विजेता
- प्रथम एलीट नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप (2016), ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2015 और 2017 में मेडल जीते।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर
- 18वें एशियाई खेल इन्विटेशनल टूर्नामेंट, इंडोनेशिया (2018) 
- इंडिया ओपन इंटरनेशनल टूर्नामेंट, असम (2019) में मेडल जीते।

भविष्य की योजनाओं और तैयारियों पर आशीष ने कहा-

मेरा मानना है कि जो कोई भी भारतीय ड्रेस पहनता है, यह उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है कि वे देश को गौरवान्वित करें। जब आप भारत के रंगों को धारण करते हैं, तो आपको अच्छा करने के लिए किसी अतिरिक्त प्रेरणा की आवश्यकता नहीं होती है। जब भी मैं उस जर्सी को पहनता हूं, मैं हमेशा यह सुनिश्चित करता हूं कि मैं मैट पर अपना सर्वश्रेष्ठ शॉट दूं। अपने देश का प्रतिनिधित्व करने से बड़ा कोई गर्व नहीं है। मैं चीन में अपने देश को गौरवान्वित करने के लिए अपना पूरा प्रयास करूंगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News