भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने गर्लफ्रैंड इली सिद्दकी से की शादी, देखें तस्वीरें
punjabkesari.in Wednesday, Dec 16, 2020 - 04:35 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम के हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह बुधवार को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। मनप्रीत सिंह लंबे समय से मलेशिया की रहने वाली इली के साथ रिलेशनशिप में थे। बुधवार को उन्होंने जालंधर के गुरू तेग बहादुर नगर में पूरे रीति रिवाज़ों के साथ शादी की। इस शादी के बाद मनप्रीत की पत्नी इली नज़वा सिद्दकी का नाम बदलकर नवप्रीत कौर रख दिया गया है।
मलेशिया में हुई थी पहली मुलाकात
मनप्रीत और इली पहली बार साल 2012 में मलेशिया में हुए सुल्तान ऑफ जौहर कप के दौरान मिले थे। मनप्रीत उस समय भारतीय जूनियर टीम की कप्तानी कर रहे थे। इस टूर्नामेंट के दौरान ही दोनों एक दूसरे से मिलने लगे। धीरे- धीरे इन दोनों की नज़दीकिया बढ़ने लगी और एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए।
हॉकी के कारण प्यार चढ़ा परवान
इली की मां भी हॉकी खिलाड़ी रह चुकीं हैं। वह मलेशिया की सेना के लिए हॉकी खेला करती थी। अपनी मां को देखकर ही इली का रूझान भी हॉकी के तरफ हो गया और वह मैच देखने के लिए स्टेडियम जाया करती थी। हॉकी के कारण ही मनप्रीत और इली में गहरी दोस्ती हुई जो अब मोहब्बत में बदल गई है।
मनप्रीत और इली दोनों ने टोक्यो ओलंपिक के बाद शादी करने का फैसला लिया था लेकिन कोरोना महामारी के कारण यह नहीं हो पाया जिस कारण इन्होंने अपनी शादी को आगे बढ़ा दिया। इस विवाह में कोरोना वायरस के कारण सीमित ही लोगों को बुलाया गया था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए थे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

निक्की हेली का दावा- US और दुनिया के लिए बड़ा खतरा है चीन, युद्ध की तैयारी कर रहा बीजिंग

Nalanda News: बारिश के कारण 2 मंजिला मकान का छज्जा गिरा, मलबे में दबकर 2 महिलाओं की मौत

अन्तर्राज्यीय वाहन चोरी एवं नकबजनी गिरोह का सालमगढ़ पुलिस ने किया खुलासा

Parivartini Ekadashi: दुर्लभ संयोगों के साथ इस दिन रखा जाएगा परिवर्तिनी एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त