भारतीय जूनियर महिला हाॅकी टीम ने आयरलैंड को 4-1 से हराया

punjabkesari.in Saturday, Jul 14, 2018 - 07:47 PM (IST)

 एंटवर्प (बेल्जियम): भारतीय जूनियर महिला हा@की टीम ने आज यहां शुरू हुए छह देशों के अंडर -23 टूर्नामेंट के शुरूआती मैच में दबदबा बनाते हुए आयरलैंड को 4-1 से शिकस्त दी।            

हालांकि आयरलैंड ने पहला गोल एडेल नीलैंड की बदौलत पांचवें मिनट में ही दाग दिया था लेकिन भारत ने वापसी करते हुए 11 वें मिनट में ज्योति के गोल से बराबरी हासिल की। इसके बाद मुमताज खान ने 22 वें मिनट में फील्ड गोल किया।            

भारतीय टीम का डिफेंस काफी मजबूत रहा जिससे उसने आयरलैंड की फारवर्ड को सर्कल से दूर ही रखा। भारतीय स्ट्राइकरों ने आयरलैंड के डिफेंस पर दबाव बनाते हुए 28 वें और 37 वें मिनट में मनप्रीत कौर की बदौलत गोल कर आसान जीत दर्ज की।      
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rahul

Recommended News

Related News