T20 World Cup : टीम इंडिया के रिजर्व में आए ये 4 प्लेयर, कैसा है IPL 2024 में प्रदर्शन, मारें नजर

punjabkesari.in Tuesday, Apr 30, 2024 - 10:51 PM (IST)

खेल डैस्क : रिंकू सिंह और शुभमन गिल उन 4 खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें 2024 टी20 विश्व कप के लिए रिजर्व खिलाड़ी के रूप में रखा गया है। वे टीम के साथ यात्रा नहीं कर सकते हैं और उन्हें जरूरत पड़ने पर ही बुलाया जाएगा। रोहित शर्मा आईसीसी इवेंट में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे और हार्दिक पंड्या उनका सहयोग करेंगे। टी20 विश्व कप में शुभमन गिल, रिंकू सिंह के साथ-साथ खलील अहमद और अवेश खान को भी रिजर्व में रखा गया हैं।

T20 World Cup 2024, Team india, Rinku singh, Shubman Gill, Khaleel ahmed, Avesh Khan, टी20 वर्ल्ड कप 2024, टीम इंडिया, रिंकू सिंह, शुभमन गिल, खलील अहमद, अवेश खान


शुभमन गिल 
आईपीएल में गुजरात टाइटंस के कप्तान की भूमिका निभा रहे शुभमन गिल भले ही सीजन में 25.77 की ओसत से 335 रन बना चुके हैं। लेकिन उनकी टीम महत्वपूर्ण जीत करने से चूक रही है। सीजन में शुभमन एक अर्धशतक लगा चुके हैं। उनके बल्ले से 16 छक्के और 31 चौके भी निकल चुके हैं। बता दें कि शुभमन ने आईसीसी अंडर19 विश्व कप 2018 में 104.50 की औसत से 418 रन बनाकर चर्चा हासिल की थी। उन्होंने भारत के चौथे विश्व खिताब में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अपने प्रदर्शन के कारण वह प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट बने थे।

 

 

T20 World Cup 2024, Team india, Rinku singh, Shubman Gill, Khaleel ahmed, Avesh Khan, टी20 वर्ल्ड कप 2024, टीम इंडिया, रिंकू सिंह, शुभमन गिल, खलील अहमद, अवेश खान


रिंकू सिंह 
फिनिशर के तौर पर पहचान बना रहे रिंकू सिंह टी20 विश्व कप में 89 की औसत से 356 रन बना चुके हैं। उन्होंने आईपीएएल में 32.62 की औसत से 848 रन बनाए थे जिसमें उनके बल्ले से 63 चौके और 44 छक्के निकले थे।उनका स्ट्राइक रेट 176 से अधिक रहा है। इस सीजन में रिंकू को इंपेक्ट प्लेयर नियम के तहत भी ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। उन्होंने सीजन में सिर्फ 172 रन ही बनाए हैं। पिछले साल उन्होंने कोलकाता को आंद्रे रसेल का विकल्प दिया था। कई अहम मैचों में रिंकू सिंह का बल्ला चला था। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ लीग गेम में तो उन्होंने यश दयाल की लगातार 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। इसके बाद आयरलैंड दौरे पर भी वह बड़ी हिट लगाकर बीसीसीआई चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने में सफल रहे थे।

 

T20 World Cup 2024, Team india, Rinku singh, Shubman Gill, Khaleel ahmed, Avesh Khan, टी20 वर्ल्ड कप 2024, टीम इंडिया, रिंकू सिंह, शुभमन गिल, खलील अहमद, अवेश खान


खलील अहमद
दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस सीजन में खलील शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं। उन्होंने अब तक 14 टी20 इंटरनेशनल में 8.83 की इकोनॉमी से 13 विकेट लिए थें। उन्होंने अपने आईपीएल करीयर में 54 मैच खेले हैं। जिसमे उन्होंने 8.79 की इकोनॉमी से 69 विकेट लिए हैं। खलील का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आईपीएल 2019 में आया था जब उन्होंने सिर्फ 9 मैचों में 19 विकेट लिए। हालांकि दो सीजन के बाद, एसआरएच ने उन्हें जाने दिया और 2022 आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 5.25 करोड़ रुपए में खरीद लिया। अब वह लखनऊ की तरफ से खेल रहे हैं। खलील इस सीजन में अब तक 10 विकेट ले चुके हैं। उनकी इकोनमी काफी अच्छी जा रही है।

 

T20 World Cup 2024, Team india, Rinku singh, Shubman Gill, Khaleel ahmed, Avesh Khan, टी20 वर्ल्ड कप 2024, टीम इंडिया, रिंकू सिंह, शुभमन गिल, खलील अहमद, अवेश खान


अवेश खान 
राजस्तान के बेहतरीन गेंदबाज आवेश ने अब तक टी20 इंटरनेशनल में 9.32 की इकोनॉमी से 19 विकेट लिए। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 8.79 की इकोनॉमी से 64 विकेट लिए हैं। अच्छी लय में होने पर उनकी गेंद की स्पीड 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। वह ऑफ-कटर और लेग-कटर फेंकते हैं और अलग अलग तरह प्रकार की धीमी गेंदें फेंकने की क्षमता रखते हैं। वह इस सीजन में 9 विकेट ले चुके हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News