फीफा अंडर 20 महिला विश्व कप में अधिकारी होंगी युवेना फर्नांडिज

punjabkesari.in Thursday, May 10, 2018 - 07:27 PM (IST)

नई दिल्लीः भारत की युवेना फर्नांडिज को फ्रांस में पांच से 24 अगस्त तक होने वाले फीफा अंडर 20 महिला विश्व कप में सहायक रैफरी की भूमिका के लिए चुना गया है।           

युवेना इससे पहले जोर्डन में 2016 में हुए अंडर 17 विश्व कप के दौरान अधिकारी की भूमिका निभाने वाली भारत की पहली महिला सहायक रैफरी बनी थी। उन्होंने महिला फीफा अंडर 17 विश्व कप के चार मैचों के अलावा जापान और उत्तर कोरिया के बीच हुए खिताबी मुकाबले में भी अधिकारी की भूमिका निभाई। उन्हें इसके लिए 2016 में एएफसी रैफरी विशेष पुरस्कार भी दिया है।  

एआईएफएफ की ओर से जारी विज्ञप्ति में युवेना ने कहा , ‘‘ यह एक अन्य सपना साकार होने की तरह है और मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि मैं दो साल से भी कम समय में अपने दूसरे फीफा विश्व कप में हिस्सा लूंगी। ’’ उन्होंने कहा , ‘‘ इससे मुझे ही नहीं बल्कि महिला फुटबाल और महिला रैफरियों को भी बढ़ावा मिलेगा और यह दर्शाता है कि भारतीय रैफरी भी नियमित रूप से बड़े स्तर पर जगह बना सकते हैं। ’’          


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News