फीफा अंडर 17 महिला विश्व कप की भारतीय टीम दोस्ताना मैचों के लिए स्पेन रवाना

punjabkesari.in Saturday, Sep 24, 2022 - 05:26 PM (IST)

नई दिल्ली : भारत में 11 अक्टूबर से होने वाले अंडर-17 फीफा महिला विश्व कप की भारतीय टीम अगले सप्ताह दोस्ताना अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने स्पेन रवाना हो गई। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने हालांकि यह नहीं बताया कि किन टीमों के खिलाफ भारत को खेलना है। एआईएफएफ ने कहा कि फीफा अंडर 17 महिला विश्व कप की तैयारी के लिए ये मैच हो रहे हैं जो भारत में 11 अक्टूबर से शुरू होगा। मैचों का ब्यौरा जल्दी ही दिया जाएगा।

टीम 
गोलकीपर :
मेलोडी चानू केशाम, मोनालिसा देवी, अंजलि मुंडा
डिफेंडर : अस्टाम ओराओन, ग्लेडीज जेड, काजल, नकीता, पूर्णिमा कुमारी, वर्षिका, सिल्की देवी, निकिता जूड
मिडफील्डर : बबीना देवी, नीतू लिंडा, शैलजा, शुभांगी सिंह
फॉरवर्ड : अनिता कुमारी, लिंडा कोम, नेहा, रजिया देवी, शेलिया देवी, काजोल डिसूजा, लावण्या उपाध्याय, सुधा टिर्की


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News