भारतीय महिला हॉकी टीम की रेलवे में कार्यरत सदस्यों का हुआ सम्मान

punjabkesari.in Saturday, Sep 11, 2021 - 08:52 PM (IST)

मुंबई : भारतीय महिला हॉकी टीम की रेलवे में कार्यरत खिलाडिय़ों को पूर्व खिलाड़ी हैपी मान और अन्य द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। मान के अलावा पूर्व हॉकी खिलाडिय़ों में ओलिम्पियन सेलमा डिसिल्वा और अर्जुन पुरस्कार प्राप्त तिंगोलेमा और हेलन मैरी ने सुशीला चानू (पूर्व कप्तान, 2016 ओलिम्पिक), वंदना कटारिया और रजनी इतिमारपू (सभी मध्य रेलवे से जुड़ी) को सम्मानित किया। भारतीय महिला हॉकी टीम टोक्यो ओलिम्पिक में चौथे स्थान पर रही थी। 

मोनिका मलिक (मध्य रेलवे), नवनीत कौर और दीप ग्रेस एक्का (पश्चिमी रेलवे में कार्यरत) को भी हाल में आयोजित इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस मौके पर मान ने कहा कि हम रेलवे के प्रति आभार व्यक्त करते हैं जो हमेशा ही हॉकी और अन्य खेलों के लिये प्रेरणा का स्रोत रहा है। हम हॉकी का समर्थन और जूनियर खिलाडिय़ों का मार्गदर्शन करना जारी रखेंगे तथा देश का झंडा ऊंचा रखेंगे और रेलवे का मान बढ़ाएंगे।

भारत के लिए ओलिम्पिक में पहली हैट्रिक करने वाली वंदना कटारिया ने भी रेलवे का समर्थन करने के लिए प्रशंसा की। कटारिया ने कहा कि रेलवे ने नौकरी देकर और भारत के लिए खेलने की अनुमति देकर हमारा पूरा ध्यान रखा है। भारतीय टीम की काफी सारी खिलाड़ी रेलवे से जुड़ी हैं जो भारतीय महिला हॉकी में उनका योगदान बयां करता है। उन्होंने क्षेत्रीय टूर्नामेंट आयोजित किया जिससे काफी प्रतिभायें मिली। पूर्व कप्तान सुशीला चानू ने सम्मानित किए जाने के बाद कहा कि अगला लक्ष्य एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने का है क्योंकि इससे हम पेरिस ओलिम्पिक के लिए सीधे क्वालीफाई कर लेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News