इंडोनेशिया मास्टर्स गोल्फ: कपूर सात अंडर के शानदार कार्ड से संयुक्त पांचवें स्थान पर

punjabkesari.in Saturday, Dec 14, 2019 - 12:07 PM (IST)

जकार्ता: भारतीय गोल्फर शिव कपूर इंडोनेशिया मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन शुक्रवार को सात अंडर 65 का शानदार कार्ड खेलकर संयुक्त पांचवें स्थान पर पहुंच गए। कपूर दूसरे दिन उन पांच गोल्फरों में शामिल रहे जिन्होंने दिन का सर्वश्रेष्ठ सात अंडर का कार्ड खेला। गुरुवार को पहले दौर में दो अंडर 70 का कार्ड खेला था जिससे उनका कुल स्कोर नौ अंडर का है। शीर्ष दस में एक अन्य भारतीय खिलाड़ी अजितेश संधू भी है।

पांच अंडर 67 का कार्ड खेलने वाला यह गोल्फर कुल आठ अंडर के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से आठवें पायदान पर है। राशिद खान ने भी दूसरे दौर में सात अंडर का शानदार कार्ड खेला। वह छह अंडर के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 14वें स्थान पर है। विराज मदप्पा (तीन अंडर 69) भी इसी पायदान पर है। कट हासिल करने वाले अन्य भारतीय में ज्योति रंधावा (तीन अंडर 69) संयुक्त 30वें, एसएसपी चौरसिया (तीन अंडर 69) संयुक्त 39वें, अमन राज (एक ओवर 73) संयुक्त 50वें और अर्जुन अटवाल (एक अंडर 71) संयुक्त 60वें स्थान पर है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

neel

Recommended News

Related News