IPL 2019 : धोनी के ‘छलावे’ में फंसने से बचे हार्दिक, देखें मजेदार VIDEO

punjabkesari.in Wednesday, Apr 03, 2019 - 10:50 PM (IST)

जालन्धर : वानखेड़े स्टेडियम में इस बार दर्शकों को धोनी की चतुराई के अलावा चतुराई भी देखने को मिली। हालांकि धोनी क चतुराई उनके काम नहीं आई लेकिन दर्शकों ने इस पर खूब मजे लिए। दरअसल, मुंबई की टीम जब आखिरी ओवरों में ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की कोशिश में थी तब धोनी ने मुंबई के बल्लेबाज हार्दिक को छलावे से आऊट करने की कोशिश की थी। धोनी के एक्शन से हार्दिक सतर्क थे। ऐसे में वह अपना विकेट बचाने में सफल हो गए। खास बात यह रही कि पांड्या के विकेट बचाने के बाद धोनी उनकी ओर स्माइल देते हुए देखे गए। आइए देखें कैसे गुजरा घटनाक्रम-

पहली तस्वीर : हार्दिक पांड्या ने कवर की ओर शॉट मारा और रन के लिए भागे। फील्डर ने गेंद वापस धोनी के पास लौटाई।
IPL 2019 : MS Dhoni on the prowl, Watch out Pandya Reaction

दूसरी तस्वीर : अब यहां धोनी ने हार्दिक को छलावा देने के मकसद से अपने हाथ से बाल इस तरह छटक दी जैसे उनसे मिस फील्ड हुई हो।
IPL 2019 : MS Dhoni on the prowl, Watch out Pandya Reaction

तीसरी तस्वीर : धोनी से बॉल दूर देखकर हार्दिक ने स्ट्राइक पर खड़े पोलार्ड को क्विक सिंगल के लिए कॉल कर दी। 
IPL 2019 : MS Dhoni on the prowl, Watch out Pandya Reaction

चौथी तस्वीर : लेकिन हार्दिक जैसे ही क्रीज से बाहर आए। धोनी ने लपककर बॉल पकड़ ली। हार्दिक को भी फौरन गलती का अहसास हुआ और वह विकेट गंवाने के लिए पीछे भागे।

IPL 2019 : MS Dhoni on the prowl, Watch out Pandya Reaction

पांचवीं तस्वीर : धोनी ने डाइव लगाकर बॉल स्टंम्प पर मारने की कोशिश की। पांड्या बमुश्किल क्रीज में पहुंचे थे।

IPL 2019 : MS Dhoni on the prowl, Watch out Pandya Reaction

अब देखें घटनाक्रम की वीडियो-


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News