IPL 2024 Point Table: राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ के करीब, पर्पल कैप की ''जंग'' हुई मजेदार

punjabkesari.in Tuesday, Apr 23, 2024 - 12:04 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : राजस्थान रॉयल्स ने सोमवार को जयपुर में मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर अपनी जगह को बरकरार रखा गया है। इसी के साथ ही राजस्थान प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई के करीब पहुंच गई है। 

संदीप शर्मा के पांच विकेट और यशस्वी जयसवाल के शतक की बदौलत राजस्थान ने 180 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई को हरा दिया और 8 मैचों में 7 जीत के साथ 14 अंक हो गए हैं। इस बीच मुंबई इंडियंस को आठ मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा और वह सातवें स्थान पर बनी हुई है। वहीं मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ की दौड़ मुश्किल नजर आ रही है क्योंकि मुंबई इंडियंस ने 8 में से मात्र 3 मैच जीते हैं और 6 अंकों के साथ तालिका में 7वें स्थान पर है। इसी के साथ ही उसकी नेट रन रेट भी माइनस (-0.227) में है। 

राजस्थान के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स (10 अंक), सनराइजर्स हैदराबाद (10 अंक) और चेन्नई सुपर किंग्स (8 अंक) शीर्ष चार में हैं। 8-8 अंकों के साथ लखनऊ सुपर जाइंट्स और गुजरात टाइंट्स क्रमशः 5वें और छठे स्थान पर हैं। दिल्ली कैपिटल्स के भी मुंबई की तरह 6 अंक हैं लेकिन नेट रन रेट के कारण वह 8वें स्थान पर है। पंजाब किंग्स 4 अंकों के साथ 9वें स्थान पर जबकि आरसीबी अंक तालिका में सबसे नीचे है क्योंकि उन्होंने आठ मैचों में सिर्फ एक में जीत दर्ज की है।  

ऑरेंज कैप 

विराट कोहली ऑरेंज कैप पर अपना कब्जा किए हुए हैं। आरसीबी भले ही फ्लॉप रही हो लेकिन कोहली ने 8 मैचों में 113 के हाइएस्ट के साथ 379 रन बनाए हैं। कोहली ने आईपीएल 2024 में 63.17 से रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। 

पर्पल कैप 

पर्पल कैप की जंग अब मजेदार हो गई है। जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल और हर्षल पटेल तीनों के 13-13 अंक हैं। लेकिन पर्पल कैप फिलहाल बुमराह के पास है क्योंकि उनका इकोनॉमी रेट चहल और पटेल से अच्छा है। वहीं जेराल्ड कोएत्ज़ी और सेम कुरेन भी पीछे नहीं हैं और पर्पल कैप के लिए क्रमशः 12 और 11 अंकों के साथ लाइन में हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News