आईपीएल के 31 मैच समाप्त, यह टीम है छक्के उड़ाने में नंबर वन

punjabkesari.in Tuesday, Apr 16, 2019 - 03:19 PM (IST)

नई दिल्ली : आईपीएल में जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ रहे हैं, दर्शकों का रोमांच भी बढ़ता जा रहा है। बीते कुछ दिनों से लो स्कोरिंग फाइटिंग मैच हो या हाई स्कोरर वह दर्शकों को अपने साथ जोडऩे में कामयाब हो रहा है। फिलहाल दर्शकों का मनोरंजन करने की लिस्ट में अभी कोलकाता नाइट राइडर्स के आंद्रे रसेल सबसे ऊपर बने हुए हैं। वह टूर्नामैंट में सर्वाधिक 30 छक्के लगा चुके हैं। हालांकि रसेल के इस जादुई प्रदर्शन का टीम के अन्य खिलाड़ी फायदा नहीं उठा पा रहे हैं। उनकी टीम टूर्नामैंट में सर्वाधिक छक्के लगाने की सूची में सातवें स्थान पर बनी हुई है। पहली नंबर पर मुंबई इंडियंस बनी हुई है। जिनके बल्लेबाज 64 छक्के लगा चुके हैं। देखें रिकॉर्ड-
64 मुंबई इंडियस
59 आरसीबी
51 राजस्थान रायल्स
50 किंग इलेवन पंजाब
44 दिल्ली कैपिटल्स
42 सन राइजर्स हैदराबाद
40 केकेआर
33 चेन्नई सुपर किंग्स


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News