IPL 2022 : Jos Buttler ने छोड़ा केन विलियमसन को पीछे, अब Warner के इस रिकॉर्ड पर नजरें

punjabkesari.in Friday, May 27, 2022 - 10:40 PM (IST)

खेल डैस्क : राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल क्वालिफायर 2 के दौरान तेजतर्रार पारी खेलकर दर्शकों का दिल तो जीता ही साथ ही साथ एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। बटलर अब आईपीएल इतिहास में एक सीजन के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने केन विलियमसन को पीछे छोड़ा जिन्होंने 2018 सीजन में 735 रन बनाए थे। बटलर ने अपनी पारी के 20 रन बनाते ही इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अब उनकी नजरें डेविड वार्नर के रिकॉर्ड पर हैं। देखें रिकॉर्ड-

IPL 2022, Jos Buttler, Kane Williamson, RCB vs RR, IPL news in hindi, IPL Latest news,  आईपीएल 2022, जोस बटलर, केन विलियमसन, आरसीबी बनाम आरआर, आईपीएल समाचार हिंदी में, आईपीएल नवीनतम समाचार

आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन
973 विराट कोहली (2016)
848 डेविड वार्नर (2016)
738 जोस बटलर (2022)* 20 रन पर पहुंचते ही
735 केन विलियमसन (2018)
733 क्रिस गेल (2012)
733 माइकल हसी (2013)

IPL 2022, Jos Buttler, Kane Williamson, RCB vs RR, IPL news in hindi, IPL Latest news,  आईपीएल 2022, जोस बटलर, केन विलियमसन, आरसीबी बनाम आरआर, आईपीएल समाचार हिंदी में, आईपीएल नवीनतम समाचार

सीजन में बैस्ट प्रदर्शन की बात की जाए तो बटलर सबसे ज्यादा चौके-छक्कों लगाए हैं। उनके नाम पर 3 शतक और 5 अधर्शतक भी दर्ज हैं।  बटलर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 68 गेंदों में 100, कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 61 गेंदों में 103 तो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 65 गेंदों में 116 रन बनाए। हालांकि सीजन में सर्वोच्च स्कोर बनाने का रिकॉर्ड क्विटंन डिकॉक के नाम रहा जिन्होंने 70 गेंदों में कोलकाता के खिलाफ 140 रन बनाए थे। इसके अलावा तेजतर्रार शतक लगाने के मामले में बटलर से आगे रजत पाटीदार निकल गए। पाटीदार ने 49 गेंदों तो बटलर ने 57 गेंदों में शतक बनाया था। 

 

वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ प्रदर्शन की बात की जाए तो वहां उनका बल्ला जमकर बोला। बेंगलुरु ने पहले खेलते हुए रजत पाटीदार के 58 तो कप्तान डुप्लेसिस के 25 रनों की बदौलत 157 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी राजस्थान की टीम ने तेजतर्रार शुरूआती की। जायसवाल के कुछ आकर्षक शॉट लगाने के बाद बटलर ने भी बल्ला चलाया और 23 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। जब तक बटलर क्रीज पर रहे राजस्थान की टीम मजबूती के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ रही थी। 13 ओवर तक राजस्थान सिर्फ दो विकेट के नुकसान पर 117 रन बना चुकी थी जबकि उन्हें 42 गेंदों में सिर्फ 41 रनों की ही जरूरत थी। 

 

यह भी पढ़ें:-  फ्रेंच ओपन : टेनिस प्लेयर Irina Camelia Begu का फेंका रैकेट बच्चे को लगा, Video

यह भी पढ़ें:-  Marcus Rashford ने की सगाई, मंगेतर लूसिया लोई है बेहद हॉट, तस्वीरें

यह भी पढ़ें:-  WWE स्टार Liv Morgan ने Black Bikini पहनकर लिया पैडलबोर्डिंग का मजा, फैंस बोले- वाह


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News