IPL 2022 : शिखर धवन के आईपीएल में 6 हजार रन पूरे, इन 5 रिकॉर्ड पर मारें नजर

punjabkesari.in Tuesday, Apr 26, 2022 - 12:14 AM (IST)

खेल डैस्क : पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने आईपीएल में छह हजार रन का आंकड़ा छू लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के दौरान अपनी पारी में दो रन बनाते ही वह इस नायाब रिकॉर्ड तक पहुंच गए। आईपीएल में लगातार प्रदर्शन करने वाले धवन इस सीजन भी कमाल दिखाते नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं उनके रिकॉड्र्स के बारे में-

आईपीएल में सर्वाधिक रन
वी कोहली 6402
एस धवन 6000*
आर शर्मा 5764
डी वार्नर 5663
एस रैना 5528

विभिन्न टीमों के खिलाफ धवन का प्रदर्शन
चेन्नई सुपर किंग्स : मैच 27, रन 943, एक शतक, 7 अर्धशतक
डैक्कन चार्जर्स : मैच 5, रन 118, 0 शतक, 1 अर्धशतक
दिल्ली कैपिटल्स : मैच 17, रन 531, 0 शतक, 3 अर्धशतक
गुजरात लायंस : मैच 5, रन 127, 0 शतक, 1 अर्धशतक
गुजरात टाइटंस : मैच 1, रन 35, 0 शतक, 0 अर्धशतक
कोच्चि टस्कर्स केरला : मैच 1, रन 4, 0 शतक, 0 अर्धशतक
कोलकाता नाइट राइडर्स : मैच 29, रन 810, 1 शतक, 6 अर्धशतक
मुंबई इंडियंस : मैच 27, रन 871, 0 शतक, 6 अर्धशतक
पुणे वारियर्स : मैच 5, रन 28, 0 शतक, 0 अर्धशतक
पंजाब किंग्स : मैच 26, रन 894, 1 शतक, 7 अर्धशतक
राजस्थान रॉयल्स : मैच 21, रन 564, 0 शतक, 6 अर्धशतक
राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स : मैच 4, रन 138, 0 शतक, 1 अर्धशतक
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : मैच 24, रन 658, 0 शतक, 6 अर्धशतक
सनराइजर्स हैदराबाद : मैच 9, रन 226, 0 शतक, 1 अर्धशतक

IPL 2022, Shikhar Dhawan, IPL, PBKS vs CSK, Punjab kings, Chennai Super Kings, आईपीएल 2022, शिखर धवन, आईपीएल, पीबीकेएस बनाम सीएसके, पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स

सीजन दर सीजन शिखर धवन
2008 : 340 रन
2009 : 40 रन
2010 : 191 रन
2011 : 400 रन
2012 : 569 रन
2013 : 311 रन
2014 : 377 रन
2015 : 353 रन
2016 : 501 रन
2017 : 479 रन
2018 : 497 रन
2019 : 521 रन
2020 : 618 रन
2021 : 587 रन
2022 : 216 रन (पहले 7 मैच में)

IPL 2022, Shikhar Dhawan, IPL, PBKS vs CSK, Punjab kings, Chennai Super Kings, आईपीएल 2022, शिखर धवन, आईपीएल, पीबीकेएस बनाम सीएसके, पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स

- शिखर धवन आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज हैं।  उन्होंने 675 चौके लगाए हैं। दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं जिन्होंने 555 तो तीसरे नंबर पर डेविड वार्नर हैं जिन्होंने 534 चौके लगाए हैं।
- धवन आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 45 अर्धशतक लगाए हैं जबकि 52 अर्धशतक के साथ डेविड वार्नर पहले नंबर पर हैं। विराट के 42 तो रोहित के 40 अर्धशतक हैं।
- धवन ने आईपीएल में दो शतक लगाए हैं लेकिन यह बैक टू बैक आए थे। आईपीएल उनसे पहले विराट कोहली ने यह कारनामा किया था। अब धवन के बाद इस सीजन में जोस बटलर ने यह रिकॉर्ड बनाया है। 
(आंकड़े धवन के 6000 रन बनने तक) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News