IPL 2022 : संजू सैमसन के लिए RCB का यह गेंदबाज बनेगा चुनौती, आंकड़े है खतरनाक

punjabkesari.in Thursday, May 26, 2022 - 10:07 PM (IST)

खेल डैस्क : आईपीएल 2022 के फाइनल मुकाबले के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। इस दौरान सबकी नजरें राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन पर टिकी रहेंगी। संजू भले ही इस सीजन में 400 से ज्यादा रन बना चुके हैं लेकिन आरसीबी का एक बॉलर ऐसा भी है जिसके खिलाफ प्रदर्शन करना उनके लिए चुनौती बनता जा रहा है। हम बात कर रहे हैं वानिंदु हसरंगा की।

सीजन में पर्पल कैप की रेस में दूसरे स्थान पर चल रहे हसरंगा ने सैमसन को छह पारियों में पांच बार आऊट किया है। खास बात यह है कि हसरंगा ने सैमसन को सिर्फ 23 गेंदें फेंकी हैं जिसमें 18 रन देकर पांच बार आऊट किया है। आंकड़ें साफ ईशारे करते हैं कि संजू सैमसन को हसरंगा से बचकर रहना होगा। 

हसरंगा ही नहीं संजू को बेंगलुरु के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज से भी बचकर रहना होगा। सिराज ने सैमसन को 20 गेंदें फेंककर 21 रन देते हुए दो बार आऊट किया है। अगर आरसीबी के खिलाफ संजू का रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 19 मुकाबलों में 19 की औसत से 334 रन बनाए हैं। इसमें 2 अर्धशतक भी शामिल हैं।

मैच की ऐसी हो सकती है संभावित प्लेइंग-11
राजस्थान रॉयल्स :
1 जोस बटलर, 2 यशस्वी जायसवाल, 3 संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), 4 देवदत्त पडिक्कल, 5 शिमरोन हेटमायर, 6 रियान पराग, 7 रवि अश्विन, 8 ट्रेंट बोल्ट, 9 युजवेंद्र चहल, 10 ओबेद मैककॉय, 11 प्रसिद्ध कृष्णा।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : 1 फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), 2 विराट कोहली, 3 रजत पाटीदार, 4 ग्लेन मैक्सवेल, 5 महिपाल लोमरोर, 6 शाहबाज अहमद, 7 दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), 8 वनिन्दु हसरंगा, 9 हर्षल पटेल, 10 जोश हेजलवुड , 11 मोहम्मद सिराज।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News