IPL 2023 : हेनरिक क्लासेन बने सीजन के 7वें शतकवीर, ऐसे नचाया RCB के गेंदबाजों को
punjabkesari.in Friday, May 19, 2023 - 12:09 AM (IST)

खेल डैस्क : हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया। हेनरिक ने हर्षल पटेल की धीमी गति की गेंद पर बोल्ड होने से पहले 51 गेंदों पर 8 चौके और 6 छक्कों की मदद से 104 रन बनाए। हेनरिक तब क्रीज पर आए थे जब हैदराबाद ने 4.3 ओवर में 28 रन पर 2 विकेट गंवा लिए थे। हेनरिक ने ताबड़तोड़ हिटिंग की और अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
सीजन के शतकवीर
101 : शुभमन गिल
124 : यशस्वी जायसवाल
103 : सूर्यकुमार यादव
104 : वैंकटेश अय्यर
103 : प्रभसिमरन सिंह
100 : हैरी ब्रूक
104 : हेनरिक क्लासेन
100 : विराट कोहली
Did You Watch ?
— IndianPremierLeague (@IPL) May 18, 2023
A maximum to bring up the 💯
Heinrich Klaasen scored a brilliant 104 off 51 deliveries.
Live - https://t.co/stBkLWLmJS #TATAIPL #SRHvRCB #IPL2023 pic.twitter.com/B6t2C4jfy1
शतक लगाकर हेनरिक क्लासेन ने कहा- यहां शतक लगाना बेहद खास अहसास रहा। यह विकेट पिछले मुकाबलों की तुलना में धीमा था। स्पिनर हावी हो रहे थे इसलिए मैंने चीजों को सरल रखने की कोशिश की। कभी-कभी मैं हाथों की मूवमैंट पर ध्यान देता हूं। कोशिश करता हूं कि हाथों को सीधा ही रखूं। इससे मदद मिलती है।
हैदराबाद की ओर से खेल रहे हेनरिक क्लासेन दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज के तौर पर आईपीएल में शतक लगाने वाले 5वें बल्लेबाज हो गए हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर एबी डीविलियर्स हैं जिन्होंने तीन शतक लगाए हैं। फिर हाशिम अमला का नाम हैं जिन्होंने पंजाब की ओर से दो, क्विंटन डीकॉक ने लखनऊ के लिए दो, डेविड मिलर ने गुजरात टाइटंस के लिए एक शतक लगाया है।
मैच की बात की जाए तो हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हेनरिक क्लासेन के शतक की बदौलत 186 रन बनाए थे। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए फाफ डु प्लेसिस के साथ विराट कोहली ने ताबड़तोड़ शुरूआत की। विराट ने शतक लगाया। यह उनके आईपीएल करियर का छठा शतक है। उन्होंने क्रिस गेल की बराबरी कर ली है। वहीं, डुप्लेसिस ने सीजन का आठवां अर्धशतक लगाया। उनके पास ऑरेंज कैप बरकरार है। विराट ने
63 गेंदों पर 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। तो डुप्लेसिस ने 47 गेंदों पर 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 71 रन बनाए और अपनी टीम को जीत तक ले गए।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
झूठी शान की खातिर दी जा रही बेटियों की कुर्बानी, कैथल में बीते 7 दिनों में ऑनर किलिंग का दूसरा मामला

Recommended News

निक्की हेली ने साधा बाइडेन पर निशाना, कहा- राष्ट्रपति ने अमेरिका को बना दिया चीन पर बहुत अधिक निर्भर

Vaman Dwadashi: अपनी झोली खुशियों से भरने के लिए आज करें ये उपाय

Shri Bhuvaneshwari Jayanti: सुखी एवं लंबी उम्र के लिए करें इन मंत्रों का जाप

Anant Chaturdashi: इस मुहूर्त में करें गणपति विसर्जन, सुख-समृद्धि से भर जाएगा घर