IPL 2023 : अर्जुन तेंदुलकर की हुई धुनाई, 1 ओवर में लुटा दिए सबसे ज्यादा रन, ऐसा रहा पूरा ओवर

punjabkesari.in Saturday, Apr 22, 2023 - 09:39 PM (IST)

स्पोर्ट्स डैस्क : आईपीएल 2023 में अर्जुन तेंदुलकर की शुरूआत शानदार रही थी। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में एक विकेट अपने नाम किया था, लेकिन सीजन के 31वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ उनकी जमकर धुनाई हुई। अर्जुन ने आईपीएल 2023 में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने का खराब रिकार्ड अपने नाम कर लिया है। उनकी कमर तोड़ने का काम किया है हरप्रीत सिंह और सैम कुरेन ने। 

लुटा दिए 31 रन 

मुंबई के वानखेड़े में 16वां ओवर अर्जुन फेंकने आए। उन्होंने इस ओवर में एक वाइड, एक नो गेंद फेंकते हुए 31 रन लुटा दिए। इस सीजन में अभी तक किसी भी गेंदबाज को इतने रन नहीं पड़े थे। उन्होंने 3 ओवर फेंकते हुए 48 रन देकर एक विकेट भी लिया।

ऐसा रहा ओवर-
पहली गेंद- सैम कुरने ने छक्का लगाया
दूसरी गेंद- वाइड
दूसरी गेंद- सैम कुरेन ने चौका लगाया
तीसरी गेंद- 1 रन
चौथी गेंद- हरप्रीत ने चौका लगाया
पांचवीं गेंद- छक्का आया
छठी गेंद- चौका आया (No Ball)
छठी गेंद- हरप्रीत ने फिर चौका लगाया

PunjabKesari

बता दें कि अर्जुन का 31 रन का ओवर डेनियल सैम्स के बाद किसी मुंबई इंडियंस के गेंदबाज का अब तक का दूसरा सबसे खराब ओवर है, जिन्होंने पिछले सीजन में केकेआर के खिलाफ एक ओवर में 35 रन लुटाए थे।

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे ओवर-
37 - गेंदबाज: हर्षल पटेल (आरसीबी) बनाम सीएसके, 2021
37 - गेंदबाज: प्रशांत परमेश्वरन (KTK) बनाम RCB, 2011
35 - गेंदबाज: डेनियल सैम्स (एमआई) बनाम केकेआर, 2022
33 - गेंदबाज: रवि बोपारा (पीबीकेएस) बनाम सीएसके, 2010
33 - गेंदबाज: परविंदर अवाना (पीबीकेएस) बनाम सीएसके, 2014
31 - गेंदबाज: यश दयाल (जीटी) बनाम केकेआर, 2023
31 - गेंदबाज: अर्जुन तेंदुलकर (एमआई) बनाम पीबीकेएस, 2023
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rahul Singh

Recommended News

Related News