IPL 2023, MI vs KKR : रिंकू 146 के स्ट्राइक रेट से बना रहे रन, पिच रिपोर्ट, मौसम और संभावित 11 देखें
punjabkesari.in Sunday, Apr 16, 2023 - 10:33 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2023 का 22वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे खेला जाएगा। मुंबई ने तीन मैचों में से मात्र एक में जीत दर्ज की है और अंक तालिका में 9वें स्थान पर है। वहीं केकेआर 4 में से 2 जीत के साथ प्वाइंट टेबल में छठे स्थान पर है। आइए मैच से पहले कुछ अन्य बातों पर भी नजर डाल लेते हैं-
हेड टू हेड
कुल मैच - 31
मुंबई - 22 जीते
कोलकाता - 9 जीते
पिछले पांच मैच
इस मामले में कोलकाता आगे हैं जिसने तीन मैच जीते हैं जबकि पिछले पांच मैचों में से 2 मुंबई के नाम रहे हैं।
पिच रिपोर्ट
वानखेड़े की पिच को रन बनाने के लिए जानी जाती है। इस सतह पर गेंदें अच्छी तरह से बल्ले पर आती हैं, जिससे बल्लेबाजों के लिए काम आसान हो जाता है। आयोजन स्थल पर पिछली मुकाबलों के आधार पर पीछा करने वाली टीम बेहतर जीत के रिकॉर्ड साझा करते हुए पलड़ा भारी किए हुए है। तेज गेंदबाजों को नई गेंद से कुछ विकेट मिल सकते हैं, जबकि बीच के ओवरों में स्पिनरों को मदद मिलेगी।
मौसम
मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है। मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल मैच के दौरान बारिश के खलल डालने की कोई संभावना नहीं है। हवा की गति लगभग 17-21 किमी/घंटा होगी। तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
ये भी जानें
रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव दोनों का केकेआर के खिलाफ 42 से ज्यादा का औसत है।
2021 के बाद से रिंकू सिंह का टी20 क्रिकेट में 146 के प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से 48 से अधिक का औसत है।
संभावित प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कैमरन ग्रीन, नेहल वढेरा, कुमार कार्तिकेय, रिले मेरेडिथ/जोफ्रा आर्चर, अरशद खान, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ
कोलकाता नाइट राइडर्स : जेसन रॉय, एन जगदीसन (विकेटकीपर), नितीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, सुयश शर्मा, लोकी फर्ग्यूसन/टिम साउथी, वरुण चक्रवर्ती