IPL 2024 : पहली ही गेंद पर सिक्स, समीर रिजवी 9वें प्लेयर बने, देखें पूरी लिस्ट

punjabkesari.in Tuesday, Mar 26, 2024 - 10:07 PM (IST)

खेल डैस्क : चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। चेन्नई की पारी की खासियत शिवम दुबे के 23 गेंदों पर 51 रनों के अलावा समीर रिजवी के दो बड़े शॉट के कारण भी रही। 19वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए आए रिजवी ने पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर सबको चौका दिया। वह आईपीएल में ऐसा करने वाले 9वें बल्लेबाज हैं।


आईपीएल में सबसे पहले पहली ही गेंद पर छक्का रोब क्विनी ने लगाया था। इसके बाद यह रिकॉर्ड केवोन कूपर ने अपने नाम किया। कम लोग जानते हैं कि आंद्रे रसेल ने आईपीएल डैब्यू में पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा था। यह रिकॉर्ड 
कार्लोस ब्रैथवेट के नाम पर भी है। इसके बाद अनिकेत चौधरी और जावोन सियरलेस ने अपने नाम यह रिकॉर्ड जोड़ा। फिर सिद्देश लाड और महेश थीक्षाना ने भी सबको पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर चौका दिया। अब यह रिकॉर्ड 
समीर रिजवी ने भी अपने नाम कर लिया। 

 

कौन है समीर रिजवी
समीर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 8.40 करोड़ रुपए की भारी भरकम बोली लगाकर टीम से जोड़ा है। इसी साल उत्तर प्रदेश टी-20 लीग में समीर ने 10 मैच खेलते हुए 9 पारियों में 50.56 की औसत से 455 रन ठोके थे, जिसमें 2 शतक और एक अर्धशतक शामिल हैं। इस टूर्नामेंट में रिजवी ने 35 छक्के और 38 चौके ठोके थे।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
चेन्नई सुपर किंग्स :
रचिन रवींद्र, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, समीर रिजवी, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश थीक्षाना, मुस्तफिजुर रहमान।
गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), रिद्धिमान साहा, साई सुदर्शन, अजमतुल्लाह उमरजई, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर साई किशोर, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News