CSK vs DC : महेंद्र सिंह धोनी की चमत्कारी पारी के बावजूद चेन्नई 20 रन से हारी

punjabkesari.in Sunday, Mar 31, 2024 - 11:27 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : विशाखापत्तनम के मैदान क्रिकेट फैंस को विंटेज महेंद सिंह धोनी के दर्शन हुए जहां वह आखिरी ओवरों में खूब चौके छक्के लगाते हुए दिखे। लेकिन धोनी की यह पारी भी चेन्नई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत नहीं दिला सकी। दिल्ली ने पहले खेलते हुए डेविड वॉर्नर और ऋषभ पंत के अर्धशतकों की मदद से 191 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी चेन्नई की शुरूआत खराब रही। लेकिन रहाणे और डेरिल मिशेल ने मैच को जिंदा रखा। अंत में महेंद्र सिंह धोनी ने 16 गेंदों पर 37 रन तो जरूर बनाए लेकिन तब तक देरी हो चुकी थी। चेन्नई को 20 रन से हार झेलनी पड़ी।

 

दिल्ली कैपिटल्स : 191/5 (20 ओवर) 

दिल्ली को ओपनर्स पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर ने तेजतर्रार शुरूआत दी थी। इससे पहले वॉर्नर के साथ मिशेल मार्श आ रहे थे लेकिन पृथ्वी को चेन्नई के खिलाफ मुकाबले के लिए विशेष मौका दिया गया। पृथ्वी ने इसे भुनाया और 27 गेंदों पर 4 चौके और दो छक्कों की मदद से 43 रन बनाए। उन्होंने वॉर्नर के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़े। वार्नर ने 35 गेंदों पर पांच चौके और 3 छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। इसके बाद कप्तान ऋषभ पंत ने एक छोर संभाल लिया। हालांकि इस बीच मिशेल मार्श 12 गेंदों पर 18 तो ट्रिस्टन स्टंब्स 0 रन पर आऊट हो गए लेकिन पंत ने बल्लेबाजी जारी रखी। पंत ने चोट से उभरने के बाद अपना पहला अर्धशतक जमाया। उन्होंने पथिराना की गेंद पर आऊट होने से पहले 32 गेंदों पर 4 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 51 रन बनाए। इसके बाद अक्षर पटेल ने टीम को 191 रन तक पहुंचा दिया।

 

चेन्नई सुपर किंग्स : 171-6 (20 ओवर)

चेन्नई सुपर किंग्स की शुरूआत खराब रही। ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ (1) और रचिन रवींद्र (2) तीसरे ओवर तक ही आऊट हो गए। दोनों विकेट खलील अहमद ने लिए। इसके बाद अजिंक्य रहाणे और डेरिल मिशेल ने पारी को संभाला और 10 ओवर में स्कोर 74 तक पहुंचा दिया। डेरिल मिशेल 26 गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 34 रन बनाकर आऊट हो गए। इसके बाद अजिंकय रहाणे भी 30 गेंदों पर 45 रन बनाकर मुकेश कुमार का शिकार हो गए। दिल्ली के गेंदबाज मुकेश कुमार ने इसके बाद शिवम दुबे 18 और समीर रिजवी 0 को भी पवेलियन की राह दिखाई। धोनी ने क्रीज पर आते ही पहली ही गेंद पर चौका लगाया जिससे दर्शक रोमांचित हो गए। अंत के ओवरों में धोनी ने क्रीज पर जमते हुए चौके छक्कों की बरसात की। उन्होंने रविंद्र जडेजा के साथ मिलकर स्कोर 120 से 171 तक पहुंचा दिया। इस दौरान धोनी ने 16 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 37 रन बनाए। 

 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

चेन्नई सुपर किंग्स : रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, रवींद्र जड़ेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना, मुस्तफिजुर रहमान

दिल्ली कैपिटल्स : पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, एनरिक नॉर्टजे, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, खलील अहमद 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News