IPL 2024 LSG vs MI : सीजन में 10वां मैच हारी मुंबई, लखनऊ 18 रन से जीती

punjabkesari.in Saturday, May 18, 2024 - 12:23 AM (IST)

खेल डैस्क : मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर से सीजन में अपना 10वां मुकाबला गंवाकर विदा ले ली। मुंबई इस सीजन में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में 14 में से 4 ही मुकाबले जीत पाई। मुंबई को यह जीत दिल्ली, बेंगलुरु, पंजाब और हैदराबाद के खिलाफ मिलीं। शुक्रवार को वह लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने थे जहां केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम ने पहले खेलते हुए छह विकेट खोकर 214 रन बनाए। लखनऊ के लिए केएल राहुल ने 55 तो निकोलस पूरन ने 29 गेंदों पर 75 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी मुंबई की ओर से रोहित शर्मा और नमन धीर ने अर्धशतक लगाया लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए।  मुंबई को सूर्यकुमार 0, ईशान किशन 14, हार्दिक पांड्या 16 की छोटी पारियां खल गईं। वह 18 रन से यह मैच हारी।

 

लखनऊ सुपर जायंट्स : 214-6 (20 ओवर)

लखनऊ की शुरूआत खराब रही। तेज गेंदबाजी के आगे ओपनिंग करने आए देवदत्त पडिक्कल फेल हो गए। नुवान तुषारा ने उन्हें पहली ही गेंद पर पवेलियन की राह दिखा दी। अर्जुन तेंदुलकर ने भी 2 ओवर फेंकी जिसमें उन्होंने 10 रन दिए। तभी मुंबई के स्पिनर पीयूष चावला ने मार्कस स्टोइनिस का विकेट लिया जोकि 22 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 28 रन ही बना पाए। इसके बाद कप्तान केएल राहुन ने पारी को संभाला। 

दीपक हुड्डा जब 11 रन बनाकर आऊट हो गए तो क्रीज पर निकोल्स पूरण आ गए। राहुल ने एक छोर संभाला तो पूरण ने जोरदार हिट लगाई। पूरण ने 19 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अर्जुन की लगातार 2 गेंदों पर छक्के भी उड़ाए जिसके बाद स्टार गेंदबाज रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गया। लखनऊ ने 15 ओवरों में ही तीन विकेट खोकर 159 रन बना लिए थे।

केएल राहुल ने भी सीजन में अपना 5वां अर्धशतक पूरा किया और 500 का आंकड़ा पार कर लिया। वहीं, निकोल्स ने बड़ी हिट लगाई और 17वें ओवर में आऊट से पहले 29 गेंदों पर 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 75 रन बनाए। पूरण के आऊट होते ही अगली ही गेंद पर अरशद बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। 18वें ओवर की पहली गेंद पर केएल राहुल भी 41 गेंदों पर 55 रन बनाकर आऊट हो गए। इस तरह लखनऊ ने लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट गंवा लिए।

आयूष बदोनी और क्रुणाल पांड्या ने तभी पारी को संभाला और कुछ दर्शनीय शॉट लगाए। दोनों ने आखिरी ओवर में 19 रन खींचकर स्कोर 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 214 तक पहुंचा दिया। मुंबई की ओर से नुवान तुषारा ने 28 रन देकर 3 तो पीयूष चावला ने 29 रन देकर 3 विकेट लिए।

 

 

यह भी पढ़ें :- गौतम गंभीर को टीम इंडिया के कोच की ऑफर, BCCI जानना चाह रही इच्छा !

 

यह भी पढ़ें :- LSG vs MI : 2 छक्के पड़ते ही रिटायर्ड हर्ट हुए अर्जुन तेंदुलकर, स्टोइनिस को भी दिखाई थी आंखें

 

यह भी पढ़ें :- मुंबई इंडियंस के लिए यह रोहित शर्मा का आखिरी गेम : शेन वॉटसन

 

 

मुंबई इंडियंस : 196/6 (20 ओवर) 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने ओपनिंग पर बदलाव किया। ईशान किशन की जगह रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग पर देवाल्ड ब्रेविस को भेजा गया। रोहित शर्मा ने शुरूआती ओवरों में 2 तो देवाल्ड ने एक छक्का लगाकर अपने इरादे दिखाए लेकिन तभी चौथे ओवर में ही बारिश शुरू हो गई। मुंबई 3.5 ओवर में 33 रन ही बना पाई थी। रात 10.50 बजे दोबारा पारी शुरू हुई तो रोहित ने तेजतर्रार पारी खेली और सातवें ओवर में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली।

देवाल्ड ब्रेविस (20) 9वीं ओवर में नवीन उल हक का शिकार हो गए। इससे अगले ओवर में क्रुणाल पांड्या ने शून्य पर ही सूर्यकुमार यादव को पवेलियन की राह दिखा दी। रोहित 11वें ओवर में रवि बिश्नोई का शिकार हुए। उन्होंने 38 गेंदों पर 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से 68 रन बनाए। रोहित के आऊट होने पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। संभावना यही रही कि मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा अपना आखिरी मुकाबला खेल चुके हैं।

मुंबई को अपने कप्तान हार्दिक पांड्या से काफी उम्मीदें थीं लेकिन वह 13 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाकर 16 रन बनाकर आऊट हो गए। इसके बाद बिश्नोई ने वापसी करते हुए नेहल को 1 रन पर आऊट किया। यह उनकी दूसरी विकेट थी। हालांकि इसके बाद नमन धीर ने एक छोर संभालकर बड़े शॉट लगाए। उनके साथ ईशान किशन भी थे लेकिन नमन धीर ने ही ज्यादातर स्ट्राइक संभाली।

आखिरी 2 ओवर में मुंबई को 52 रन चाहिए थे तभी नमन धीर ने दो छक्के लगाकर 19वें ओवर में 18 रन खींच लिए। आखिरी ओवर में 34 रन चाहिए थे लेकिन नमन 2 ही छक्के लगा पाए। इसी ओवर में ईशान किशन की विकेट गिर गई। आखिरी तीन ओवरों में शैफर्ड और नमन कुछ खास नहीं कर पाए और मुंबई को 18 रन से हार झेलनी पड़ी।

 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जाइंट्स : केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, अरशद खान, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान

मुंबई इंडियंस : ईशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नेहल वढेरा, रोमारियो शेफर्ड, अंशुल कंबोज, पीयूष चावला, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News