IPL 2024 : ''शेर यहां है'', बुमराह के ट्रेनिंग कैंप में शामिल होने पर मुंबई ने शेयर की पोस्ट

punjabkesari.in Friday, Mar 22, 2024 - 12:27 PM (IST)

मुंबई : भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शुक्रवार को आगामी सीजन से पहले पांच बार के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) विजेता मुंबई इंडियंस (एमआई) के प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए। आईपीएल 2023 में पीठ में स्ट्रेस चोट के कारण बुमराह टूर्नामेंट से चूक गए।

स्टार तेज गेंदबाज ने टूर्नामेंट के 2013 सीजन में मुंबई स्थित फ्रेंचाइजी के साथ अपनी शुरुआत की, इसके बाद उन्होंने 120 मैचों में भाग लिया जिसमें उन्होंने 7.4 की इकॉनमी रेट से 145 विकेट हासिल किए। मुंबई स्थित फ्रेंचाइजी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ने 30 वर्षीय खिलाड़ी के टीम में शामिल होने की खबर साझा की। एमआई ने एक्स पर लिखा, 'शेर यहां है।' 

आईपीएल का 17वां सीजन 22 मार्च से शुरू हो रहा है जबकि मुंबई इंडियंस अपने अभियान की शुरूआत रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ करेगी। एमआई का 2023 में एक सफल सीजन रहा जो लीग के नॉकआउट चरण तक पहुंचे। हालांकि वह छठे खिताब का दावा करने में असमर्थ रहे। टीम रैंकिंग में चौथे स्थान पर रही लेकिन क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस से बाहर होने के बाद फाइनल से चूक गई। 

मुंबई इंडियंस की टीम : 

रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, एन. तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रित बुमरा, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडोर्फ, रोमारियो शेफर्ड, हार्दिक पंड्या (कप्तान), गेराल्ड कोएट्ज़ी, क्वेना मफाका, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News