MI vs KKR: मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, IPL 2026 के पहले ही मैच में हासिल की बड़ी उपलब्धि

punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2026 - 09:48 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : Mumbai Indians ने IPL 2026 के अपने पहले मैच में इतिहास रचते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। KKR के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने न सिर्फ 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की, बल्कि IPL इतिहास में 300 मैच खेलने वाली पहली टीम भी बन गई। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मैच में केकेआर ने 220 रन बनाए, जिसके जवाब में मुंबई ने 224 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया और इस ऐतिहासिक उपलब्धि को जीत के साथ यादगार बना दिया।

300 मैच खेलने वाली पहली टीम

मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की पहली टीम बन गई है जिसने 300 मैच खेलने का बड़ा रिकॉर्ड बनाया। इस खास क्लब में शामिल होने वाली मुंबई दुनिया की तीसरी टीम भी बन गई है। इससे पहले पाकिस्तान टीम और इंग्लैंड की काउंटी टीम समरसेट यह आंकड़ा छू चुकी हैं।

मुंबई इंडियंस ने 18 सीजन में 277 आईपीएल मैच खेले हैं, जबकि चैंपियंस लीग टी20 में भी टीम ने 22 मैच खेले थे। मुंबई की टीम 5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीत चुकी है और चेन्नई सुपर किंग्स के साथ संयुक्त रूप से सबसे सफल टीम है।

रोहित-रिकेल्टन की तूफानी बल्लेबाजी

221 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पावरप्ले में ही मैच मुंबई की तरफ झुका दिया।

रोहित शर्मा ने 38 गेंदों पर 78 रनों की तूफानी पारी खेली और 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। वहीं रेयान रिकेल्टन ने 81 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। अंत में मुंबई ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर लक्ष्य हासिल कर मैच 6 विकेट से जीत लिया।

ओपनर का सूखा भी खत्म

मुंबई इंडियंस के लिए यह जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि टीम का ओपनिंग मैच में जीत का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। मुंबई ने 2012 के बाद पहली बार आईपीएल का ओपनिंग मैच जीता है। इससे पहले टीम को लगातार कई सीजन के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

मैच परिणाम

इस तरह IPL 2026 के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराते हुए टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की। साथ ही मुंबई इंडियंस ने अपना 300वां IPL मैच जीतकर इतिहास भी रच दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News