DC vs MI : 19वें ओवर में 3 रन आऊट, मुंबई से दिल्ली कैपिटल्स 12 रन से हारी

punjabkesari.in Sunday, Apr 13, 2025 - 11:28 PM (IST)

खेल डैस्क : 19वें ओवर में हुए 3 रन आऊट ने दिल्ली कैपिटल्स के हाथ से रोमांचक मुकाबला छीन लिया। मुंबई ने पहले खेलते हुए जब रिकेल्टन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और नमन धीर की शानदार पारियों की बदौलत 205 रन बनाए थे तो दिल्ली कैपिटल्स की ओर से करुण नायर ने महज 40 गेंदों पर 89 रन बनाकर दिल्ली के लिए मुकाबला आसान बना दिया था। दिल्ली को आखिरी ओवरों में आशुतोष शर्मा और विपराज ने कुछ सहयोग किया लेकिन 19वें ओवर के अंदर दिल्ली की सारी उम्मीदें खत्म हो गईं। इस दौरान आशुतोष, कुलदीप और मोहित लगातार तीन गेंदों पर रन आऊट हो गए। मुंबई ने इसी के साथ 12 रन से अपने नाम मुकाबला कर लिया। यह सीजन में उनकी महज दूसरी जीत है जबकि दिल्ली कैपिटल्स की पहली हार।


दिल्ली कैपिटल्स ने गंवाया सीजन में पहला मैच

अंक तालिका में इस मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स चार मैचों में चार जीत के साथ टॉप पर बनी हुई थी। उन्होंने लखनऊ, हैदराबाद, चेन्नई और आरसीबी को हराया था। लेकिन मुंबई इंडियंस ने अरुण जेटली स्टेडियम में जीत दर्ज कर दिल्ली को सीजन की पहली हार का मजा चखा दिया। मुंबई जोकि अंक तालिका में आखिरी पायदानों पर बनी हुई थी अब छह मैचों में दो जीत के साथ ऊपर उठने की कोशिश कर रही है। मुंबई ने अब सीजन में कोलकाता और दिल्ली को ही हराया है। 
 

 

यह भी पढ़ें:-   कोहली की हार्टबीट बढ़ी, भागे आए संजू सैमसन, दिल पर रखा हाथ, कांमेंटेटर हैरान

 

 

यह भी पढ़ें:-  DC vs MI : 1077 दिन बाद IPL में लौटे करुण नायर, पावरप्ले में ही ठोकी फिफ्टी

 

 

यह भी पढ़ें:-  DC vs MI : बेअसर हुए बुमराह के यॉर्कर, इस बल्लेबाज ने मारे धनधनाते छक्के, वीडियो

 

 

मुंबई इंडियंस : 205-5 (20 ओवर)

मुंबई के लिए रोहित शर्मा और रियान रिकेल्टन ओपनिंग पर आए। रोहित फिर से बड़ा स्कोर बनाने में विफल रहे। उन्होंने मिचेल स्टार्क पर अटैक तो किया लेकिन 5वें ओवर में 18 रन बनाकर विपराज निगम का शिकार हो गए। इस दौरान रिकेल्टन ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर कुछ अच्छे शॉट लगाए। 8वें ओवर में रिकेल्टन 25 गेंदों पर 41 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद सूर्यकुमार शुरू हो गए। वह लय में दिख रहे थे। उन्होंने तिलक के साथ मिलकर 13 ओवर में स्कोर 135 तक पहुंचा दिया। 14वें ओवर में सूर्यकुमार का विकेट गिर गया। उन्होंने 28 गेंदों पर 40 रन बनाए। कप्तान हादिक पांड्या महज 2 रन बनाकर विपराज की गेंद पर आऊट हो गए। इसके बाद तिलक वर्मा ने बड़े शॉट लगाए। तिलक ने 33 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 59 रन बनाए। तो वहीं, नमन धीर ने 17 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 37 रन बनाकर स्कोर 5 विकेट खोकर 205 तक पहुंचा दिया। 

 

दिल्ली कैपिटल्स : 193 (19 ओवर)

दिल्ली की शुरूआत खराब रही। पहली ही गेंद पर जेक फ्रेजर आऊट हो गए। उन्हें दीपक चाहर ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। लेकिन इसके बाद दिल्ली में इंपेक्ट प्लेयर के तौर पर शामिल हुए करुण नायर ने शानदार खेल दिखाया और 22 गेंदों पर फिफ्टी बना दी। उन्होंने 9वें ओवर में ही स्कोर 1 विकेट पर 100 पर ला खड़ा किया। 11वें ओवर में अभिषेक पोरेल 25 गेंदों पर 33 रन बनाकर आऊट हो गए। लेकिन करुण ने ताबड़तोड़ शॉट जारी रखे। उन्होंने 40 गेंदों पर 12 चौके और 5 छक्कों की मदद से 89 रन बनाए। करुण का विकेट गिरते ही कप्तान अक्षर पटेल 9 तो ट्रिस्टन स्टब्स 1 रन बनाकर आऊट हो गए। विपराज ने अच्छे शॉट लगाए लेकिन 14 रन पर वह सेंटनर की गेंद पर स्टंप आऊट हो गए। इसके बाद आशुतोष ने एक छोर संभाला और 19वें ओवर में बुमराह की गेंदों पर शॉट लगाए। लेकिन तभी तीन गेंदों पर दिल्ली के तीन बल्लेबाज रन आऊट हो गए जिससे दिल्ली 12 रन से लक्ष्य से चूक गई।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह 

दिल्ली कैपिटल्स : जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, मोहित शर्मा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News