MI vs SRH : मुंबई इंडियंस वानखेड़े में 4 विकेट से जीती, हैदराबाद की सीजन में 5वीं हार

punjabkesari.in Thursday, Apr 17, 2025 - 11:21 PM (IST)

खेल डैस्क : मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को एकतरफा मुकाबले में 4 विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया है। हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा के 40, हेनरिक क्लासेन के 37 रनों की बदौलत पहले खेलते हुए 162 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी मुंबई को अपने हर बल्लेबाज से सहयोग मिला। अंत में कप्तान हार्दिक पांड्या ने धुआंधार 9 गेंदों पर 21 रन की पारी खेली और अपनी टीम को जीत की राह दिखा दी। तिलक वर्मा ने भी 21 रन बनाए। मुंबई की यह 7 मैचों में तीसरी जीत है। मुंबई की इस जीत में गेंदबाजों का बड़ा योगदान रहा जिन्होंने धुरंधर बल्लेबाजों वाली हैदराबाद को 162 रन पर ही रोक दिया था। हैदराबाद के लिए कप्तान पैट कमिंस के लिए गए 3 विकेट काम नहीं आए। 

 

अंक तालिका : हैदराबाद आखिरी स्थान पर

मुंबई इंडियंस से मुकाबला गंवाने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद अब आईपीएल अंक तालिका में आखिरी स्थान पर आ गई है। उनकी 7 मैचों में 2 जीत और पांच हार है। हैदराबाद ने राजस्थान के खिलाफ 44 रन से जीत के साथ शुरूआत की थी। लेकिन इसके उन्होंने लखनऊ, दिल्ली, कोलकाता, गुजरात से मुकाबले गंवाए। पंजाब के खिलाफ उन्होंने आखिरी मुकाबला जीता था लेकिन मुंबई के खिलाफ उन्हें दोबारा हार झेलनी पड़ी। वहीं, मुंबई इंडियंस की यह 7 मैचों में तीसरी जीत रही। मुंबई ने अब सीजन में कोलकाता, दिल्ली और हैदराबाद पर जीत हासिल की है। वह चेन्नई, गुजरात, लखनऊ और आरसीबी से मुकाबले गंवा चुके हैं। 
 

 

यह भी पढ़ें:-  MI vs SRH : जिस जुर्म के धोनी पर लगे थे आरोप, क्लासेन उसी में फंसे, हो गई फजीहत

 

 

यह भी पढ़ें:-  फुस्स पटाखे की तरह हुए ईशान किशन, शतक के बाद 6 पारियों में सिर्फ 33 रन

 

 

यह भी पढ़ें:-  MI vs SRH : ट्रेविस हेड का धमाका, क्लासेन-सहवाग को छोड़ गए पीछे, बनाया बड़ा रिकॉर्ड

 


मुंबई इंडियंस : 162-6 (18.1 ओवर)

मुंबई की शुरूआत अच्छी रही। इंपेक्ट प्लेयर के तौर पर क्रीज पर उतरे रोहित शर्मा ने तीन छक्कों की मदद से 26 रन बनाए और पावरप्ले में ही स्कोर 55 तक पहुंचा दिया। रोहित कमिंस का शिकार हुए। इस दौरान रियान रिकेल्टन भी एक छोर संभालते हुए अच्छी बैटिंग करते नजर आए। रिकेल्टन ने 23 गेंदों पर 31 रन बनाए। इसके बाद विल जैक्स के साथ मिलकर सूर्यकुमार यादव ने पारी को तेजी दी। 13वें ओवर में सूर्यकुमार यादव 15 गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 26 रन बनाकर आऊट  हो गए। सूर्यकुमार के पवेलियन लौटते ही कप्तान हार्दिक पांड्या ने एक छोर संभाला और 9 गेंदों पर तीन चौके और 1 छक्के की मदद से 21 रन बनाए। नमन धीर खाता भी नहीं खोल पाए। अंत में सेंटनर क्रीज पर आए। तिलक वर्मा ने 21 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिला दी। 

 

 

 

सनराइजर्स हैदराबाद : 166-6 (20 ओवर)

शुरूआत उम्मीद मुताबिक नहीं रही। पावरप्ले में वह बिना विकेट गंवाए 46 रन ही बना पाए। इस दौरान जसप्रीत बुमराह के साथ दीपक चाहर ने किफायती गेंदबाजी की और ट्रेविस और अभिषेक के शॉटों पर नियंत्रण रखा। हैदराबाद का पहला विकेट 59 रन पर गिरा जब अभिषेक 28 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 40 रन बनाकर आऊट हो गए। 9वें ओवर में ईशान किशन 2 रन बनाकर विल जैक्स का शिकार हुए। ईशान किशन अपनी पिछली 6 पारियों में 33 रन ही बना पाए हैं। ट्रेविस हेड ने 29 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 28 रन बनाए।नीतीश रेड्डी ने 21 गेंदों पर 19 रन बनाए। इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने एक छोर संभाला और ताबड़तोड़ शॉट लगाए। क्लासेन ने 28 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 37 रन बनाए। उन्हें बुमराह ने 19वें ओवर में बोल्ड किया। इसके बाद अनिकेत ने कुछ अच्छे शॉट लगाए और स्कोर 162 तक पहुंचा दिया। 

 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद : ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, कामिंडु मेंडिस, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, मोहम्मद शमी

मुंबई इंडियंस : रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, कर्ण शर्मा


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News