IPL 2026 : मोहम्मद शमी को ट्रेड कर सकती है हैदराबाद, बड़ी डील के तहत इस टीम में जाने की आशंका

punjabkesari.in Friday, Nov 14, 2025 - 04:33 PM (IST)

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 से पहले एक और बड़ी डील के तहत सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) मोहम्मद शमी को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को ट्रेड करने के लिए तैयार है। शमी को शामिल करने के बदले में LSG SRH को 10 करोड़ रुपए देगी। इसी राशि पर SRH ने शमी को IPL 2025 की नीलामी में खरीदा था। ऐसा समझा जा रहा है कि ट्रेड के संबंध में दोनों फ्रेंचाइजियों के बीच चर्चा हो चुकी है, हालांकि शमी की ओर से हामी मिलना अभी बाकी है। 

IPL ने फ्रेंचाइजियों के लिए रिलीज किए जाने वाले खिलाड़ियों की सूची जमा करने के लिए 15 नवंबर के दोपहर तीन बजे तक का समय निर्धारित किया है। मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद शमी भारतीय टीम में अपनी जगह सुनिश्चित नहीं कर पाए हैं। शमी ने यह बात स्वीकारी थी कि जब उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए चयनित नहीं किया गया तब वह काफी निराश थे। 

एक खराब IPL सीजन के बाद इंग्लैंड दौरे के लिए शमी को नहीं चुना गया था। IPL 2022 से 2024 तक शमी गुजरात टाइटंस (जीटी) का हिस्सा थे। उन्होंने आईपीएल 2022 और 2023 में पहले छह ओवर में गेंदबाज़ी करते हुए 28 विकेट हासिल किए थे। उनके बाद इस चरण में सबसे बढ़िया प्रदर्शन ट्रेंट बोल्ट (20) और मोहम्मद सिराज (15) ने किया था। शमी चोट के चलते 2024 का सीजन नहीं खेल पाए थे जबकि आईपीएल 2025 में पावरप्ले में गेंदबाज़ी करते हुए वह 9 पारियों में 10.3 की इकॉनमी से पांच विकेट ही हासिल कर पाए थे। 

शमी अपनी फिटनेस, लय और गति से जूझ रहे थे ऐसे में यह सवाल उठ रहा था कि क्या SRH IPL 2026 से पहले अपने दल में बनाए रखेगा। ऐसा माना जा रहा है कि पिछले सप्ताह SLG की ओर से ट्रेड का प्रस्ताव मिलने से पहले डैनियल वेटोरी की अगुवाई वाला थिंक टैंक इस पर विचार विमर्श कर रहा था। LSG में शमी पूर्व भारतीय गेंदबाजी कोच भरत अरुण के साथ जुडेंगे जो इस समय फ्रेंचाइजी की प्रतिभा विकास के प्रमुख हैं। अरुण को शमी के साथ जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज के साथ काम कर चुके हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sanjay Kurl