IPL Auction 2021 की फाइनल सूची जारी, 1100 से अधिक खिलाड़ियों में से 292 बचे, पढ़ें डिटेल

punjabkesari.in Thursday, Feb 11, 2021 - 10:10 PM (IST)

नई दिल्ली : आईपीएल 2021 प्लेयर ऑक्शन 18 फरवरी, 2021 को चेन्नई में होगी। इसमें कुल 292 क्रिकेटरों पर बोली लगेगी। 1114 क्रिकेटरों ने नीलामी के लिए पंजीकरण किया था। आठ फ्रेंचाइजी द्वारा खिलाडिय़ों की शॉर्टलिस्ट देने के बाद ही अंतिम सूची का खुलासा किया गया है।

उच्चतम 2 करोड़ आरक्षित मूल्य है में 2 भारतीय खिलाड़ी हैं- हरभजन सिंह और केदार जाधव। वहीं, 8 विदेशी खिलाड़ी हैं- ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, शाकिब अल हसन, मोइन अली, सैम बिलिंग्स, लियाम प्लॉकेट, जेसन रॉय और मार्क वुड। 

इसी तरह 1.5 करोड़ के आधार मूल्य वाली स्लैब में 12 खिलाड़ी हैं। वहीं, एक करोड़ की लिस्ट में दो भारतीय खिलाड़ी हनुमा विहारी और उमेश यादव भी है। ऑक्शन में कुल 164 भारतीय खिलाड़ी, 125 विदेशी खिलाड़ी और एसोसिएट नेशंस के 3 खिलाड़ी शामिल होंगे।

खिलाडिय़ों के बेस प्राइस
बेस प्राइस  -   कुल  -   भारतीय  -   विदेशी
2 करोड़  -   10  -   2  -   8
1.5 करोड़  -   12  -   -  -   12
1 करोड़  -   11 -   2  -   9
75 लाख -   15  -   -  -   15
50 लाख  -   65  -   2  -   52

देखें किस टीम के पास कितने पैसे बचे हैं-


IPL auction, IPL, indian premier League, IPL Auction 2021, CSK, MI, RCB, KXIP, SRH, RR, DC, KKR


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News