IPL Retention : पंजाब किंग्स ने कप्तान समेत 9 खिलाड़ी किए बाहर, इन प्लेयर्स को किया रिटेन

punjabkesari.in Tuesday, Nov 15, 2022 - 06:43 PM (IST)

खेल डैस्क : आईपीएल 2023 के लिए तैयारी कर रही पंजाब किंग्स ने कप्तान मयंक अग्रवाल समेत 9 खिलाडिय़ों को रिटेन नहीं किया है। मयंक अग्रवाल पहले ही दूसरी टीम में जाने का संकेत दे रहे थे क्योंकि उनकी कप्तानी में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। अब पंजाब किंग्स प्रबंधन ने शिखर धवन को कप्तानी सौंपने के बाद 9 खिलाड़ी बाहर कर दिए गए हैं। खास बात यह है कि पंजाब ने शाहरुख खान को टीम में बनाया हुआ है इसके अलावा लियाम लिविंगस्टोन, कगिसो रबाडा पर बराबर भरोसा बनाया हुआ है। 

 

छोटे गए खिलाड़ी : मयंक अग्रवाल, ओडियन स्मिथ, वैभव अरोड़ा, बेनी हॉवेल, ईशान पोरेल, अंश पटेल, प्रेरक मांकड़, संदीप शर्मा, रितिक चटर्जी।
ट्रेडों से खिलाड़ी : कोई नहीं
पैसे बचे : 32.2 करोड़
विदेशी स्लॉट शेष : 3
मौजूदा टीम : शिखर धवन (कप्तान), शाहरुख खान, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, राज बावा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व ताएडे, अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, नाथन एलिस, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, हरप्रीत बराड़।


संदीप शर्मा को भी छोड़ा
पंजाब के लिए तेज गेंदबाज संदीप शर्मा बढिय़ा प्रदर्शन करने के बावजूद बाहर हो गए हैं। इसके अलावा ओडियन स्मिथ को भी छोड़ दिया गया है। हालांकि पंजाब ने अपनी मूल टीम को लगभग बरकरार रखा है। पंजाब इस बार नई बैंच स्ट्रैथ का इस्तेमाल करने के लिए राजी होता दिख रहा है। 

IPL Retention, Punjab Kings, cricket news in hindi, IPL Retention 2023, indian premier league, आईपीएल रिटेंशन, पंजाब किंग्स, क्रिकेट समाचार हिंदी में, आईपीएल रिटेंशन 2023, इंडियन प्रीमियर लीग

 

पंजाब किंग्स का आईपीएल में प्रदर्शन
2008 : तीसरा स्थान
2009 : पांचवां स्थान
2010 : आठवां स्थान
2011 : पांचवां स्थान
2012 : छठा स्थान
2013 : छठा स्थान
2014 : दूसरा स्थान
2015 : आठवां स्थान
2016 : आठवां स्थान
2017 : पांचवां स्थान
2018 : सातवां स्थान
2019 : छठा स्थान
2020 : छठा स्थान
2021 : छठा स्थान
2022 : छठा स्थान

पंजाब किंग्स ने अब तक आईपीएल में 218 मैच खेले हैं जिसमें 98 मैच जीते हैं और 116 हार उन्हें झेलनी पड़ी है। तीन मैच टाई रहे हैं। जीत प्रतिशत 45.87 बना हुआ है। केएल राहुल पंजाब की ओर से सबसे ज्यादा 2548 रन बनाने वाले प्लेयर हैं। राहुल अभी लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News