Irani Cup : सरफराज ने 15वीं तो अभिमन्यु ईश्वरन ने ठोकी 26वीं सेंचुरी, ईशान किशन भी चमके

punjabkesari.in Thursday, Oct 03, 2024 - 09:13 PM (IST)

खेल डैस्क : लखनऊ के श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना स्टेडियम में मुंबई के खिलाफ खेलते हुए रैस्ट ऑफ इंडिया टीम ने भी जोरदार शुरूआत की है। दो दिन तक खेलने वाली मुंबई टीम ने पहली पारी में सरफराज खान के 222 रनों की बदौलत 537 रन बनाए थे जिसके जवाब में अभिमन्यू ने शतक लगाकर 50 ओवर के अंदर ही अपनी टीम को 200 रन पार करवा दिए। अभिमन्यू का यह शतक तब सामने आया है जब मुंबई की ओर से सरफराज ने दोहरा शतक जड़ा था। यह दोनों प्लेयर प्रथम श्रेणी में शानदार रिकॉर्ड रखते हैं। सरफराज ने जहां प्रथम श्रेणी का अपना 15वां शतक जड़ा है तो वहीं, अभिमन्यू भी अब 26 शतक जड़ चुके हैं। 

 


मुंबई : 537-10 (141 ओवर)
मुंबई की शुरूआत खराब रही थी। 12वें ओवर के अंदर ही मुंबई ने 37 रन पर 3 विकेट गंवा लिए थे। पृथ्वी ने 4, अयुष 19 तो हार्दिक 0 पर आऊट हो गए। लेकिन तभी कप्तान अजिंकय रहाणे ने एक छोर संभाला और श्रेयस अय्यर (57) के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। रहाणे शतक लगाने से चूक गए। उन्होंने 234 गेंदों पर 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 97 रन बनाए। इस दौरान सरफराज खान का उन्हें बाखूबी साथ मिला। सरफराज ने रहाणे के आऊट होने के बाद तनुष कोटियन (64) के साथ मिलकर स्कोर आगे बढ़ाया। अंत में शार्दुल ठाकुर ने बीमारी के बावजूद 59 गेंदों पर 36 रन बनाए। सरफराज 286 गेंदों पर 25 चौके और 4 छक्कों की मदद से 222 रन बनाने में सफल रहे और टीम स्कोर 537 तक पहुंचा दिया। रैस्ट ऑफ इंडिय की ओर से मुकेश कुमार ने 30 ओवर में 110 रन देकर 5 विकेट लीं। यश दयाल और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 विकेट लीं।

 


रैस्ट ऑफ इंडिया : 289/4 (74 ओवर)
जवाब में रैस्ट ऑफ इंडिया की शुरूआत भी खराब रही। जब कप्तान ऋतुराज गायकवड़ मात्र 9 रन बनाकर आऊट हो गए। साईं सुदर्शन भी 79 गेंदों पर 32 रनों का ही सहयोग कर पाए। लेकिन इस दौरान एक छोर संभाले खड़े अभिमन्यु ईश्वरन ने ताबड़तोड़ शॉट लगाए। उन्होंने रन रेट का समान बनाए रखा और 80 की स्ट्राइक रेट से अपना शतक पूरा किया। इस दौरान उन्हें देवदत्त पडि्डकल और ईशान किशन ने भी सहयोग किया। दिन का खेल समाप्त होने तक अभिमन्यू 212 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 151 रन बनाकर नाबाद है। उनके साथ ध्रूव ज्येरल क्रीज पर टिके हुए हैं। जबकि रैस्ट ऑफ इंडिया टीम ने 74 ओवरों में 4 विकेट खोकर 289 रन बना लिए हैं।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
मुंबई :
पृथ्वी शॉ, आयुष म्हात्रे, श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), सरफराज खान, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, एम जुनेद खान, मोहित अवस्थी।
शेष भारत : रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, अभिमन्यु ईश्वरन, साई सुदर्शन, ईशान किशन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), मानव सुथार, सारांश जैन, यश दयाल, मुकेश कुमार, प्रिसिध कृष्णा
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News