कोविड-19 के कारण आयरनमैन विश्व चैंपियनशिप रद्द, 43 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

punjabkesari.in Wednesday, Jul 22, 2020 - 11:09 AM (IST)

न्यूयॉर्क : आयरनमैन विश्व चैंपियनशिप को कोविड-19 के कारण स्थगित किए जाने के बाद अब रद्द कर दिया गया है। इस ट्रायथलन स्पर्धा के 43 साल के इतिहास में यह पहला मौका है जब इसका आयोजन नहीं किया जाएगा।

आयोजकों ने इससे पहले घोषणा की थी कि विश्व चैंपियनशिप का आयोजन अक्टूबर की जगह छह फरवरी 2021 से किया जाएगा और अगले साल दो विश्व चैंपियनशिप प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अलावा नवंबर में न्यूजीलैंड में होने वाली 70.3 विश्व चैंपियनशिप को भी स्थगित कर दिया गया है। अब यह 2021 के शुरुआती महीनो में होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News