ईशान किशन का अब रणजी ट्रॉफी में शतक, फिर भी पहली पारी में पिछड़ी टीम

punjabkesari.in Thursday, Dec 15, 2022 - 04:13 PM (IST)

खेल डैस्क : रांची के मैदान पर केरला के खिलाफ खेल रही झारखंड को वीरवार को अपने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का बढ़ा सहारा मिला। केरला ने जब पहले खेलते हुए अक्षाय चंद्रान के शतक की बदौलत 475 रन बना थे। जवाब में खेलने उतरी झारखंड की टीम एक समय 114 रन पर चार विकेट गंवा चुकी थी लेकिन तभी ईशान ने सौरव तिवाड़ी के साथ मिलकर तेजी से स्कोर आगे बढ़ाया। ईशान ने 195 गेंदों पर 9 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 132 रन बनाए। जिससे स्कोर 340 तक पहुंच पाया। 

ईशान ने बीते दिनों ही बांग्लादेश के खिलाफ 210 रन बनाए थे। वह दोहरा शतक लगाने वाले सबसे तेज बल्लेबाज भी बने थे। ईशान ने दोहरा शतक वाला जोश केरल के खिलाफ दिखाया। उनकी पारी में 8 छक्के भी शामिल थे। हालांकि ईशान अपनी टीम को बढ़त नहीं दिला पाए। वैसे भी झारखंड की ओर से ईशान के बाद सौरव तिवाड़ी ही 97 रन बनाए। बाकी सब बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे।

इससे पहले केरल ने ओपनर रोहन प्रेम और रोहन की बदौलत मजबूत शुरूआत की थी। मध्यक्रम में संजू सैमसन ने 108 गेंदों में 72 तो अक्षण चंद्रान ने 150 रन बनाए। इसके बाद जोसेफ ने 83 रन बनाकर स्कोर 475 तक पहुंचा दिया। पहली पारी में खेलने आई झारखंड की शुरूआत खराब रही। तीसरे ओवर में ही ओपनर उत्कर्ष सिंह 3 रन बनाकर आऊट हो गए। कप्तान विराट सिंह ने 30 रनों का योगदान दिया। तिवाड़ी ने 97 और ईशान ने शतक लगाकर स्कोर आगे बढ़ाया लेकिन वह लीड हासिल नहीं कर पाए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News