जमाल हुसैन ने पीजीटीआई प्लेयर्स चैंपियनशिप में बढ़त बनाई

punjabkesari.in Friday, Apr 14, 2023 - 12:20 AM (IST)

चंडीगढ़ : बांग्लादेश के जमाल हुसैन ने पांच अंडर 67 के दूसरे दिन के सर्वश्रेष्ठ स्केर के साथ गुरुवार को यहां एक करोड़ रुपये इनामी पीजीटीआई प्लेयर्स चैंपियनशिप में बढ़त बना ली। ढाका के जमाल का कुल स्कोर सात अंडर 137 है।

पहले दौर के बाद संयुक्त रूप से 12वें स्थान पर चल रहे जमाल ने नोएडा के अर्जुन शर्मा (68), कोलकाता के मोहम्मद संजू (71), चंडीगढ़ के हरेंद्र गुप्ता (70) और अमेरिका के वरूण चोपड़ा (71) पर दो शॉट की बढ़त बना रखी है।

कट दो ओवर 146 पर तय किया गया और 51 पेशेवर खिलाड़ियों ने कट हासिल किया। चंडीगढ़ के अंगद चीमा (70) चार अंडर 140 के कुल स्कोर से संयुक्त छठे स्थान पर हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News