झारखण्ड करेगा सब जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी की मेजबानी

punjabkesari.in Monday, Mar 01, 2021 - 05:38 PM (IST)

रांची : झारखण्ड 10 से 18 मार्च तक सिमडेगा में 11वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा जिसमें 21 टीमें हिस्सा लेंगी, इस टूर्नामेंट से युवा महिला खिलाड़ियों को अपना कौशल दिखाने का मौका मिलेगा। 

टूर्नामेंट में 350 खिलाड़ियों के साथ कोचिंग एवं सपोर्ट स्टाफ हिस्सा लेगा। कोरोना के खतरे को देखते हुए सभी प्रतिभागियों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जाएंगे और दो डाक्टरों को स्थल पर तैनात किया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News