जॉनसन चार्ल्स ने टी20 में रचा इतिहास, वेस्टइंडिज के लिए जड़ा सबसे तेज शतक

punjabkesari.in Sunday, Mar 26, 2023 - 08:30 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 मैच में वेस्टइंडिज के बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स का बल्ला खूब चला। उन्होंने इस मुकाबले में 46 गेंदों में 118 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 11 गगनचुंबी छक्के निकले। सेंचुरियन के मैदान में खेली गई इस पारी के दौरान जॉनसन ने 39 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और उन्होंने  इसी के साथ वेस्टइंडिज की ओर सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उनकी इस पारी की बदौलत विडिंज ने  20 ओवर में 258 रनों का स्कोर खड़ा किया। 

टी20 अंतराष्ट्रीय में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज

1. डेविड मिलर (साउथ अफ्रीका) - बांग्लादेश के खिलाफ 35 गेंदों में जड़ा शतक (2017)
2. रोहित शर्मा (भारत) - श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों में जड़ा शतक (2017)
3. एस विक्रमशेखर (चेक रिपब्लिक) - तुर्की के खिलाफ 35 गेंदों में जड़ा शतक(2019)
4. एस पेरियालवार (रोमानिया) - तुर्की के खिलाफ 39 गेंदों में जड़ा शतक(2019)
5. जीशान कुकीखेल (हंग्री) - अस्ट्रिया के खिलाफ 39 गेंदों में जड़ा शतक(2022)
6. जॉनसन चार्ल्स (वेस्टइंडिज) - साउथ अफ्रीका के खिलाफ 39 गेंदों में जड़ा शतक (2023)

टी-20 में वेस्टइंडीज के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

125 (62 गेंद) - एविन लुईस बनाम इंडिया किंग्स्टन, 2017
118 (45 गेंद) - जॉनसन चाल्र्स बनाम द. अफ्रीका, सेंचुरियन, 2023
117 (57 गेंद) - क्रिस गेल बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2007
107 (53 गेंद) - रोवमैन पॉवेल बनाम इंग्लैंड, ब्रिजटाउन, 2022
100 (48 गेंद) - क्रिस गेल बनाम भारत, मुंबई, 2016
100 (49 गेंद) - एविन लुईस बनाम भारत, लॉडरहिल, 2016

वेस्टइंडिज की ओर से एक पारी में सबसे अधिक छक्के

1. एविन लुईस बनाम भारत, किंग्स्टन, 2017 - 12 छक्के
2. क्रिस गेल बनाम इंग्लैंड, मुंबई, 2016 - 11 छक्के
3. जॉनसन चाल्र्स बनाम दक्षिण अफ्रीका, सेंचुरियन, 2023 - 11 छक्के
क्रिस गेल बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2007 - 10 छक्के

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ramandeep Singh

Recommended News

Related News