T20 WC 2026 Final : खतरे में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत, फाइनल में उतरते ही टीम इंडिया रचेगी इतिहास

punjabkesari.in Saturday, Mar 07, 2026 - 02:06 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताबी मुकाबला रविवार 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में दोनों टीमें ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगी। भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को मात देकर खिताबी मुकाबले का टिकट कटाया।

इस मुकाबले में मैदान पर उतरते ही टीम इंडिया एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है और आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल खेलने के मामले में ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ सकती है।

ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत पर खतरा

दरअसल, अब तक भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ने आईसीसी टूर्नामेंट (वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप) में 14-14 फाइनल खेले हैं। ऐसे में अगर टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेलने उतरती है तो वह 15वां आईसीसी फाइनल खेलने वाली टीम बन जाएगी और इस मामले में ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ देगी।

हालांकि, फाइनल जीतने के मामले में अभी भी ऑस्ट्रेलिया का दबदबा है। कंगारू टीम ने 14 में से 10 फाइनल जीते हैं, जबकि भारत ने 7 बार खिताब अपने नाम किया है। चैंपियंस ट्रॉफी 2002 का फाइनल बारिश के कारण रद्द हो गया था, जिसके बाद भारत और श्रीलंका को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था।

ICC फाइनल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टीमें

ऑस्ट्रेलिया: 14 मैच, 10 जीत
भारत: 14 मैच, 7 जीत
वेस्टइंडीज: 8 मैच, 5 जीत
इंग्लैंड: 9 मैच, 3 जीत
श्रीलंका: 7 मैच, 3 जीत
न्यूजीलैंड: 7 मैच, 2 जीत
पाकिस्तान: 6 मैच, 3 जीत
दक्षिण अफ्रीका: 3 मैच, 2 जीत

ICC टूर्नामेंट के फाइनल में भारत की जीत

वनडे विश्व कप 1983: वेस्टइंडीज को हराया
चैंपियंस ट्रॉफी 2002: भारत और श्रीलंका संयुक्त विजेता
टी20 विश्व कप 2007: पाकिस्तान को हराया
वनडे विश्व कप 2011: श्रीलंका को मात
चैंपियंस ट्रॉफी 2013: इंग्लैंड को हराया
टी20 विश्व कप 2024: दक्षिण अफ्रीका को हराया
चैंपियंस ट्रॉफी 2025: न्यूजीलैंड को हराया
ICC फाइनल में भारत को मिली हार
चैंपियंस ट्रॉफी 2000: न्यूजीलैंड से हार
वनडे विश्व कप 2003: ऑस्ट्रेलिया से हार
टी20 विश्व कप 2014: श्रीलंका से हार
चैंपियंस ट्रॉफी 2017: पाकिस्तान से हार
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021: न्यूजीलैंड से हार
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023: ऑस्ट्रेलिया से हार
वनडे विश्व कप 2023: ऑस्ट्रेलिया से हार
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News