जॉनी बेयरस्टो ने हैजलवुड को मारा Classic Six, वीडियो देख आ जाएगा मजा
punjabkesari.in Friday, May 13, 2022 - 08:32 PM (IST)

खेल डैस्क : मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में पंजाब के सलामी बल्लेबाजी जॉनी बेयरस्टो ने अपने बल्ले से जलवा दिखाया। बेंगलुरु के हेजलवुड की पहली ही ओवर में जॉनी लय में नजर आए और उन्होंने गेंदबाज को मिड ऑन पर 2 शानदार छक्के जड़े। धवन भी उनका साथ देते नजर आए। उनके बल्ले से भी कुछ आकर्षक शॉट निकले।
Jonny Bairstow takes on Josh Hazlewood on IPL 2021: https://t.co/Yw5idVq9mK
— jasmeet (@jasmeet047) May 13, 2022
यह भी पढ़ें:- Umran Malik की गेंदबाजी पर बोले मोहम्मद शमी- मैं स्पीड का फैन नहीं
जॉनी की बात की जाए तो इस सीजन में उन्होंने पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला जिसमें वह आठ रन ही बना पाए। इसके बाद मुंबई और हैदराबाद के खिलाफ 12-12, दिल्ली के खिलाफ 9 तो चेन्नई के खिलाफ वह 6 रन ही बना पाए। लखनऊ के खिलाफ 32 रन बनाने के बाद गुजरात के खिलाफ वह एक ही रन पर आऊट हो गए। इसके बाद राजस्थान के खिलाफ 56 रन बनाकर उन्होंने फॉर्म में वापसी के सबूत दिए थे।
यह भी पढ़ें:- WWE Wrestler Trish Stratus (46) ने पिंक ड्रैस में दिखाई सुंदर फिगर, अभी भी लगती है 18 की
पंजाब किंग्स की टीम इस मैच में इस कद्र हावी रही कि पावरप्ले में ही टीम का स्कोर 83 रन हो गया। यह सीजन का पावरप्ले में सबसे बैस्ट स्कोर रहा। इससे पहले दिल्ली ने पावरप्ले में 81 रन बनाए थे। जॉनी का बेंगलुरु के खिलाफ प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। उन्होंने चार मैचों में दो अर्धशतक और एक शतक के साथ 180 रन बनाए हैं। जबकि उनकी स्ट्राइक रेट 170 के पास रही है। अगर ओवरऑल आंकड़ों की बात की जाए तो बेयरस्टो ने 37 मैचों में 1240 रन बना लिए हैं। वह 124 चौके और 54 छक्के लगा चुके हैं।
यह भी पढ़ें:- रविंद्र जडेेजा के IPL 2022 से बाहर होने पर Virender Sehwag की बड़ी प्रतिक्रिया आई सामने