कीनिया की धाविका ने महिलाओं के 1500 मीटर दौड़ में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया

punjabkesari.in Saturday, Jun 03, 2023 - 04:14 PM (IST)

फ्लोरेंस (इटली) : कीनिया की फेथ किपयेगोन ने गोल्डन गाला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में महिलाओं की 1,500 मीटर दौड़ नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। किपयेगोन ने शुक्रवार को डायमंड लीग की इस प्रतियोगिता में तीन मिनट 49.11 सेकंड का समय लेकर विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया। 

किपयेगोन इस दौड़ में तीन मिनट 50 सेकंड से कम का समय निकालने वाली दुनिया की पहली महिला एथलीट बन गई हैं। दो बार के ओलंपिक चैंपियन और दो बार के विश्व चैंपियन किपयेगोन ने इथियोपिया की गेन्जेबे दिबाबा के 2015 में बनाए गए तीन मिनट 50.07 सेकंड के रिकॉर्ड को तोड़ा। किपयेगोन का इससे पहले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन तीन मिनट 50.37 सेकंड था जो उन्होंने पिछले साल अगस्त में मोनाको में बनाया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News