IPL 2026 : KKR ने रिंकू सिंह को दी बड़ी जिम्मेदारी, अजिंक्य रहाणे के साथ निभाएंगे अहम रोल

punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2026 - 11:58 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 से पहले Kolkata Knight Riders (KKR) ने बड़ा फैसला लेते हुए भारतीय बल्लेबाज Rinku Singh को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया है। वह IPL 2026 में टीम के कप्तान Ajinkya Rahane के डिप्टी की भूमिका निभाएंगे। KKR ने इस फैसले की घोषणा प्री-सीजन इवेंट के दौरान की। फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया पर भी यह जानकारी शेयर की और लिखा – “God’s plan has a new chapter.”

2018 से KKR का हिस्सा हैं रिंकू

Rinku Singh साल 2018 से KKR का हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान IPL 2023 में मिली थी, जब उन्होंने आखिरी ओवर में 5 छक्के लगाकर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। रिंकू अब तक KKR के लिए 59 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 1,099 रन बनाए हैं और उनका औसत 30.53 रहा है। वह टीम के भरोसेमंद फिनिशर माने जाते हैं।

पिछले साल वेंकटेश अय्यर थे उपकप्तान

IPL 2025 में KKR के उपकप्तान Venkatesh Iyer थे, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था। बाद में उन्हें Royal Challengers Bengaluru ने 7 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया। इसके बाद KKR ने IPL 2026 के लिए रिंकू सिंह को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

T20 वर्ल्ड कप 2026 में नहीं चला बल्ला

Rinku Singh का आखिरी टूर्नामेंट T20 वर्ल्ड कप 2026 था, जहां उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। उन्होंने 5 पारियों में सिर्फ 24 रन बनाए। इस दौरान उनके पिता का कैंसर से निधन भी हो गया था, जिसके कारण वह बीच टूर्नामेंट में टीम से अलग होकर घर लौटे थे और बाद में फिर टीम से जुड़े।

KKR का IPL 2026 शेड्यूल

Kolkata Knight Riders अपना पहला मैच 29 मार्च को Mumbai Indians के खिलाफ मुंबई में खेलेगी। इसके बाद टीम 2 अप्रैल को Sunrisers Hyderabad, 6 अप्रैल को पंजाब किंग्स और 9 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच खेलेगी।

KKR की IPL 2026 टीम

KKR की टीम इस प्रकार है – अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडेय, राहुल त्रिपाठी, रामदीप सिंह, कैमरून ग्रीन, सुनील नरेन, रचिन रविंद्र, रोवमैन पॉवेल, अनुकुल रॉय, दक्ष कामरा, सार्थक रंजन, फिन एलन, तेजस्वी सिंह, टिम सिफर्ट, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, ब्लेसिंग मुजरबानी, प्रशांत सोलंकी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News