KKR vs SRH : रिंकू सिंह ने अनिकेत वर्मा का कैप पलककर बनाया रिकॉर्ड, आंद्रे रसेल को छोड़ा पीछे
punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 08:55 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में IPL 2026 के छठे मैच के दौरान रिंकू सिंह ने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। रिंकू ने अनिकेत वर्मा का कैच लपककर KKR के लिए सबसे ज्यादा फील्ड कैच का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और इस मामले में आंद्रे रसेल को पीछे छोड़ दिया है।
अनुकूल रॉय ने 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर अनिकेत वर्मा को आउट किया, रिंकू सिंह ने कैच लपका!! क्रीज पर बाएं हाथ के बल्लेबाजों के होने की वजह से अनुकूल को गेंदबाजी से दूर रखा गया था। लेकिन जब दो दाएं हाथ के बल्लेबाज आउट हो गए तो उन्हें गेंदबाजी के लिए बुलाया गया और उन्होंने अपनी दूसरी ही गेंद पर विकेट ले लिया। उन्होंने गेंद को ऑफ-स्टंप के बाहर थोड़ा ऊपर फेंका जिससे वर्मा बड़ा शॉट खेलने के लिए आगे बढ़े; गेंद बल्ले के बीच में ठीक से नहीं लगी और रिंकू लॉन्ग-ऑफ के पास अपनी बाईं ओर दौड़कर कैच लपक लिया। उन्होंने इस कैच को बहुत आसान बना दिया। अनिकेत वर्मा एक रन ही बना पाए।
अब IPL में KKR के लिए सबसे ज्यादा फील्ड कैच (41) रिंकू सिंह के नाम हो गए हैं। दूसरे नम्बर पर आंद्रे रसेल ने 40 कैच पकड़े हैं। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर KKR का जाना माना नाम सुनील नारायण हैं। चौथे नम्बर पर लिस्ट में मनोज तिवारी हैं जिन्होंने KKR के लिए 30 फील्ड कैच लपके हैं।
IPL में KKR के लिए सबसे ज्यादा फील्ड कैच
41 - रिंकू सिंह*
40 - आंद्रे रसेल
36 - सुनील नारायण
30- मनोज तिवारी

