IPL 2026 : RCB vs SRH ओपनिंग मैच, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, मौसम-पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11
punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2026 - 10:34 AM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 का आगाज शनिवार 28 मार्च से होने जा रहा है और टूर्नामेंट का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
घरेलू मैदान पर RCB की टीम जीत के साथ अपने खिताब बचाने की शुरुआत करना चाहेगी। वहीं SRH की टीम भी मजबूत बल्लेबाजी के दम पर उलटफेर करने की कोशिश करेगी। दोनों टीमों के बीच यह IPL इतिहास का दूसरा मौका है जब वे ओपनिंग मैच में आमने-सामने होंगी।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
मैच: 26
SRH जीता: 13
RCB जीता: 11
कोई परिणाम नहीं: 2
हालांकि बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB का रिकॉर्ड बेहतर रहा है, जहां टीम ने 8 में से 5 मैच जीते हैं। इन दोनों टीमों के बीच 2024 का मैच IPL इतिहास के सबसे ज्यादा रन वाले मैचों में से एक रहा था।
मौसम रिपोर्ट
बेंगलुरु में मैच के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है और बारिश का कोई खतरा नहीं है। मैच के समय तापमान 25-30 डिग्री के बीच रहेगा और दूसरी पारी में ओस बड़ा फैक्टर बन सकती है।
पिच रिपोर्ट
चिन्नास्वामी की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है, यहां छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण बड़े स्कोर बनते हैं। पहली पारी का औसत स्कोर 180-200 के बीच रह सकता है, जबकि ओस की वजह से टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।
लाइव स्ट्रीमिंग और कहां देखें मैच
लाइव प्रसारण: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
लाइव स्ट्रीमिंग: जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट
मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
इन खिलाड़ियों पर रहेंगी खास नजर
RCB के लिए विराट कोहली सबसे बड़े मैच विनर साबित हो सकते हैं, उनका रिकॉर्ड SRH के खिलाफ शानदार रहा है। SRH के लिए ईशान किशन शानदार फॉर्म में हैं और पहली बार IPL में कप्तानी करते नजर आएंगे। इसके अलावा ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी पावरप्ले में मैच का रुख बदल सकती है।
संभावित प्लेइंग 11
RCB: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, वेंकटेश अय्यर, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा, मंगेश यादव।
SRH: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नितीश रेड्डी, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, हर्ष दुबे, सलील अरोड़ा।

