KKR vs SRH : राहुल त्रिपाठी ने खेली धुआंधार पारी, बड़े बल्लेबाजों के लिस्ट में हुए शामिल

punjabkesari.in Friday, Apr 15, 2022 - 11:02 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : कोलकाता नाईट राईडर्स के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने आई सनराईजर्स हैदराबाद टीम के लिए राहुल त्रिपाठी ने अर्धशतकीय पारी खेली। इस अर्धशतक में खास बात यह रही कि उन्होंने इसके लिए मात्र 21 गेंदों का सामना किया। अपनी इस अर्धशतकीय पारी के दौरान ही राहुल त्रिपाठी ने अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज कर लिए हैं। वह सनराईजर्स हैदराबाद के लिए इस सीजन सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 

इतना ही नहीं अगर अनकैप्ड सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो उस लिस्ट में भी राहुल त्रिपाठी शामिल हो गए हैं। राहुल त्रिपाठी चौथे सबसे तेज आईपीएल में अर्धशतक लगाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। इस मामले में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज ईशान किशन सबसे ऊपर हैं। उन्होंने मात्र 17 गेंदों पर ही अर्धशतक लगा दिया था। देखें रिकॉर्ड - 

आईपीएल में अनकैप्ड खिलाड़ियों द्वारा सबसे तेज 50 रन

17 गेंद : ईशान किशन (2018)
19 गेंद : यशस्वी जायसवाल (2021)
20 गेंद : दीपक हुड्डा (2021)
21गेंद : राहुल त्रिपाठी (आज)

आईपीएल में हैदराबाद के लिए सबसे तेज 50 रन बनाने वाले बल्लेबाज

20 गेंद : डेविड वार्नर बनाम केकेआर
20 गेंद : डेविड वार्नर बनाम सीएसके
20 गेंद : एम हेनरिक्स बनाम आरसीबी
21 गेंद : राहुल त्रिपाठी बनाम केकेआर
21 गेंद : डेविड वॉर्नर बनाम आरसीबी

इस सीजन सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज

14 गेंद : पैट कमिंस
21 गेंद : राहुल त्रिपाठी
21 गेंद : एल लिविंगस्टोन
23 गेंद : एविन लुईस
23 गेंद : जोस बटलर

राहुल त्रिपाठी ने कोलकाता के खिलाफ 37 गेंदों का सामना करते हुए 71 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान राहुल ने 4 चौके और 6 छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राईक रेट 191.89 रहा। राहुल की इस शानदार पारी को आंद्रे रसल ने खत्म किया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News