IPL Mega Auction से पहले जानें हर बड़ी जानकारी, किन फ्रेंचाइजियों के पास है सबसे ज्यादा रुपए
punjabkesari.in Saturday, Feb 12, 2022 - 10:42 AM (IST)

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें चरण के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की यह अंतिम नीलामी होगी क्योंकि वह इसे खत्म करने की योजना बना रहा है क्योंकि ज्यादातर फ्रेंचाइजी अपने स्थायी संयोजन में छेड़छाड़ नहीं करना चाहती। मेगा ऑक्शन से पहले हम आपको महत्वपूर्ण जानकारी साझा कर रहे हैं।
1. नीलामी का शहर: बेंगलुरू
2. नीलामी की जगह: आईटीसी गार्डेनिया
3. नीलामी का समय: दोपहर 12 बजे
4. नीलामी की तारीख: 12 और 13 फरवरी
5. टीमें : 10 - चेन्नई सुपरकिंग्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदरबादा, गुजरात टाइटन्स (नई टीम), लखनऊ सुपरजायंट (नई टीम)
6. नीलामी के लिए कुल राशि: प्रत्येक फ्रेंचाइजी के लिए 90 करोड़ रुपए
7. प्रत्येक फ्रेंचाइजी द्वारा खर्च की जाने वाली न्यूनतम राशि : 90 करोड़ रूपये में से 67.5 करोड़ रुपए
8. टीम में खिलाड़ियों की संख्या:
न्यूनतम खिलाड़ी : 18; अधिकतम खिलाड़ी : 25
9. बेस प्राइस के स्लैब : दो करोड़ रूपये, डेढ़ करोड़ रुपए, एक करोड़ रुपए, 75 लाख रुपए, 50 लाख रुपए, 40 लाख रुपए, 30 लाख रुपए, 20 लाख रुपए
10. नीलामी के लिए खिलाड़ियों की संख्या : 229 कैप्ड (अंतरराष्ट्रीय), 354 अनकैप्ड (घरेलू), 7 आईसीसी एसोसिएट देशों से
11. शनिवार को लगने वाली बोली की प्रक्रिया : पहले दिन 161 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी जबकि दूसरे दिन ‘बचे हुए खिलाड़ियों को चुनने' की ‘त्वरित प्रक्रिया'
12: ‘त्वरित प्रक्रिया' में फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों की ‘विश-लिस्ट' रखेंगी जिन्हें वे नीलामी में चाहते हैं।
13: ‘राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड्स' दर्जा : कोई आरटीएम कार्ड उपलब्ध नहीं होगा
14: ‘साइलेंट टाई-ब्रेकर' का विचार : जब दो टीमें ‘टाई' होंगी और खिलाड़ी की बोली के लिये अपनी सारी राशि लगा देंगी, तो वे अंतिम ‘बंद' बोली राशि जमा कर सकती हैं और जिसकी बोली ज्यादा होगी, उसे खिलाड़ी मिल जाएगा। बोली की अतिरिक्त राशि बीसीसीआई के पास जमा की जायेगी और वह 90 करोड़ की राशि का हिस्सा नहीं होगी। यह प्रक्रिया दोहराई जा सकती है, जब तक एक टीम खिलाड़ी हासिल नहीं कर लेती।
15: नीलामी में उम्रदराज खिलाड़ी : दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर 43 वर्ष के
16: नीलामी का युवा खिलाड़ी : अफगानिस्तान का नूर अहमद 17 वर्ष का
17: नीलामीकर्ता का नाम : ह्यू एडमिड्स
18: राशि बची :
दिल्ली कैपिटल्स (47.5 करोड़ रुपए), मुंबई इंडियंस (48 करोड़ रुपए), चेन्नई सुपर किंग्स (48 करोड़ रुपए), कोलकाता नाइट राइडर्स (48 करोड़ रुपए), गुजरात टाइटन्स (52 करोड़ रुपए), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (57 करोड़ रुपए), लखनऊ सुपरजायंट (59 करोड़ रुपए), राजस्थान रॉयल्स (62 करोड़ रुपए), सनराइजर्स हैदराबाद (68 करोड़ रुपए), पंजाब किंग्स (72 करोड़ रुपए)
19: रिटेन किए गए बड़े खिलाड़ी: महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, राशिद खान, कीरोन पोलार्ड।