क्रिकेट विश्व कप 2023 का पहला सिक्स, पहला विकेट रहा किसके नाम, जानें
punjabkesari.in Thursday, Oct 05, 2023 - 04:41 PM (IST)

खेल डैस्क : अहमदाबाद के मैदान पर क्रिकेट विश्व कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) की शुरूआत इंगलैंड बनाम न्यूजीलैंड (England vs New Zealand) के बीच मैच से हो गई। दोनों टीमें विश्व कप 2019 के फाइनल में भी भिड़ी थी जहां इंगलैंड विजेता बना था। ऐसे में विश्व कप के पहले ही मुकाबले में दोनों टीमों को मैदान पर देखकर फैंस उत्साहित थे। मैच में जॉनी बेयरस्टो ने इंगलैंड का खाता छक्के के साथ खोलकर दर्शकों में और उत्साह भर दिया।
इससे पहले न्यूजीलैंड के कार्यवाहक कप्तान टॉम लाथम ने इंगलैंड को बल्लेबाजी का न्यौता दिया था। इंगलैंड के लिए जॉनी बेयरस्टो के साथ दाविद मलान बल्लेबाजी के लिए आए थे। ओवर की पहली गेंद को बेयरस्टो ने रोक दिया लेकिन अगली गेंद जैसे ही उन्हें लेग साइड पर मिली उन्होंने जोरदार फ्लिक मारकर 6 रन हासिल कर लिए। इस तरह विश्व कप इतिहास से छक्के के साथ पारी की शुरूआत करने वाले जॉनी बेयरस्टो पहले क्रिकेटर बन गए। गेंद फेंकते वक्त बोल्ट अपनी लाइन से भटक गए थे जिसका बेयरस्टो ने पूरा फायदा उठाया। यही नहीं, बेयरस्टो ने दूसरी गेंद पर छक्का जड़ने के बाद पहले ओवर की अंतिम गेंद पर चौका भी लगाया।
First runs of the #icccricketworldcup2023 & that too with a SIX 6⃣ ...
— SRKxVIJAY (@Srkxvijay) October 5, 2023
England started the Bazball way 🔥🔥#ENGvsNZ #ICCCricketWorldCup #Ahmedabad #NarendraModiStadium pic.twitter.com/ddyNAfYHyL
वहीं, इंगलैंड के तेज गेंदबाज मेट हैनरी क्रिकेट विश्व कप 2023 का पहला विकेट अपने नाम पर करने में सफल रहे। बेयरस्टो और मलान ने जब इंगलैंड के लिए पहली विकेट के लिए 40 रन जोड़ लिए थे, तब हेनरी की एक गेंद मलान समझ नहीं पाए। उन्होंने ड्राइव करने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर न्यूजीलैंड के विकेटकीपर टॉम लैथम के दस्तानों में समा गई।
Bowlers to have taken the 1st wicket in a World Cup
— Arnav Singh (@Arnavv43) October 5, 2023
1983 : Lance Cairns
1987 : Ravi Ratnayeke
1992 : Craig Mcdermott
1996 : Dominic Cork
1999 : Alan Mullaly
2003 : Shaun Pollock
2007 : Umar Gul
2011 : Run out ( Shakib)
2015 : Rangana Herath
2019 : Imran Tahir
2023 : Matt Henry pic.twitter.com/zCEbiT4CSl
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
इंग्लैंड : जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड।
न्यूजीलैंड : डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, जेम्स नीशम, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट।